Advertisments

Advertisments - ख़बरें

  • Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
    Apple अपने Maps ऐप में Ads लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे कंपनी के सर्विसेस बिजनेस को बढ़ावा मिल सकता है। ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर Google Maps की तरह काम करेगा, जहां बिजनेस सर्च रिजल्ट्स में टॉप पोजीशन के लिए बोली लगा सकेंगे। उदाहरण के तौर पर “sushi” सर्च करने पर सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले रेस्टोरेंट का ad ऊपर दिख सकता है। Apple की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह फीचर इस साल गर्मियों तक iPhone और अन्य डिवाइसेस पर शुरू किया जा सकता है।
  • Apple की कमाई बढ़ाने की तगड़ी प्लानिंग, यूजर्स को अब दिखाई देंगे और ज्यादा Ads!
    Apple ने पुष्टि की है कि वह App Store के सर्च रिजल्ट्स में नए ऐड प्लेसमेंट जोड़ने जा रहा है। अभी किसी भी सर्च पर सिर्फ एक ऐड सबसे ऊपर दिखता है, लेकिन 2026 से सर्च रिजल्ट्स के नीचे की तरफ भी विज्ञापन दिखाई देंगे। कंपनी के मुताबिक, App Store पर करीब 65 प्रतिशत ऐप डाउनलोड्स सर्च के बाद होते हैं, इसलिए डेवलपर्स को ज्यादा मौके देने के लिए यह कदम उठाया गया है। नए ऐड स्लॉट्स के लिए मौजूदा कैंपेन अपने आप एलिजिबल होंगे और बिलिंग मॉडल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • Apple ने iPhone 16 Pro Max का 'मजाक' उड़ाने वाले विज्ञापन पर Xiaomi को भेजा कानूनी नोटिस
    अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और दक्षिण कोरिया की Samsung ने चीन की स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi को उसके हाल के विज्ञापनों के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। एपल और सैमसंग का कहना है कि शाओमी के विज्ञापनों से उनके ब्रांड की साख पर असर पड़ा है। इन दोनों कंपनियों का मानना है कि चाइनीज स्मार्टफोन मेकर के विज्ञापन निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के खिलाफ हैं और उनके प्रोडक्ट्स को खराब दिखा रहे हैं।
  • इस वर्ष गूगल का भारतीयों को 20,000 करोड़ रुपये के सायबरक्राइम से बचाने का टारगेट
    कंपनी ने भारत के लिए अपने विस्तृत सेफ्टी चार्टर को पेश किया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाले सिक्योरिटी के उपाय शामिल हैं जिनसे देश के लोग इस वर्ष 20,000 करोड़ रुपये तक के सायबरक्राइम्स से बच सकते हैं। लोगों को ठगने के लिए स्कैमर्स ने AI जेनरेटेड कंटेंट और डीपफेक का इस्तेमाल बढ़ाया है। पिछले वर्ष गूगल ने लगभग 24.7 करोड़ फ्रॉड वाले विज्ञापनों को हटाया था।
  • WhatsApp पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा के जुर्माने को NCLAT में चुनौती
    WhatsApp पर 2021 में प्राइवेसी पॉलिसी में किए गए अपडेट के लिए लगाई गई है। वॉट्सऐप का मालिकाना हक रखने वाली Meta ने NCLAT में कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के ऑर्डर को चुनौती दी है। पिछले वर्ष नवंबर में CCI ने वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लागू करने में अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल करने के लिए Meta पर 213.1 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई थी।
  • Whatsapp का डेटा शेयर करने पर भारत में Meta पर लगा 231 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना
    CCI ने कंपनी पर अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल करने के लिए 213.14 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई है। यह मामला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की लगभग तीन वर्ष पहले लागू की गई प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़ा है। वॉट्सऐप का मालिकाना हक Meta के पास है। इस पॉलिसी के तहत, वॉट्सऐप और Facebook जैसी Meta की अन्य फर्मों के बीच डेटा शेयरिंग को अनिवार्य किया गया था।
  • Netflix के 7 करोड़ यूजर्स देखते हैं एडवर्टाइजिंग के साथ कंटेंट
    इस वर्ष मई की तुलना में यह संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। नेटफ्लिक्स के ऐड सपोर्टेड प्लान की जिन देशों में उपलब्धता है, वहां 50 प्रतिशत से अधिक नए सब्सक्राइबर्स इसे चुन रहे हैं। नेटफ्लिक्स में एडवर्टाइजिंग की प्रेसिडेंट, Amy Reinhard ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यह प्लान 12 देशों में उपलब्ध है। कंपनी की योजना एडवर्टाइजिंग को रेवेन्यू का एक बड़ा सोर्स बनाने की है।
  • YouTube ने कई देशों में बढ़ाए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के प्राइस
    इटली, नीदरलैंड, सऊदी अरब और कई अन्य देशों में यूट्यूब ने इसके प्राइस बढ़ा दिए हैं। यूरोप के कुछ देशों में इसके 'सिंगल' प्लान का प्राइस लगभग दो यूरो बढ़ाया गया है। इसके अलावा 'फैमिली' प्लान भी महंगा हो गया है। गूगल के मालिकाना हक वाली यूट्यूब ने हाल ही में भारत में भी इस सब्सक्रिप्शन के प्राइस बढ़ाए हैं।
  • ऑनलाइन ऐडवर्टाइजिंग में मोनोपॉली पर Google के खिलाफ शुरू हुआ मुकदमा
    यह मुकदमा बड़ी टेक कंपनियों की ओर से मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल करने को रोकने के प्रयास के लिए महत्वपूर्ण है। अभियोजना पक्ष ने कहा है कि गूगल ने वेबसाइट ऐडवर्टाइजिंग टूल्स पर मोनोपॉली के लिए एक्विजिशंस के जरिए एक जटिल स्कीम बनाई है
  • YouTube ने भारत में बढ़ाया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का प्राइस
    इस सर्विस के प्रीपेड प्लान्स के रेट भी बढ़ाए गए हैं। नए यूजर्स के लिए एक महीने का ट्रायल उपलब्ध है। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google के कंट्रोल वाली YouTube को पिछले वर्ष डीपफेक्स को लेकर केंद्र सरकार ने चेतावनी दी थी
  • क्रिप्टो स्कैम में पुणे के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को लाखों का नुकसान, 2 किसान हुए गिरफ्तार
    इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने दो किसानों को गिरफ्तार किया है। इन किसानों ने यह स्कैम करने वालों को अपने बैंक एकाउंट उपलब्ध कराए थे और मोबाइल SIM कार्ड भी खरीदकर संदिग्धों को दिए थे
  • इंटरनेट पर बड़ी टेक कंपनियों की मोनोपॉली से चिंतित सरकार
    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी राज्यमंत्री Rajeev Chandrasekhar ने कहा कि डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स और बड़ी टेक कंपनियों के बीच रेवेन्यू की शेयरिंग का मॉडल इन कंपनियों की ओर से झुका है और ये सरकार के लिए चिंता का विषय है
  • टेक कंपनियों को बंद करने होंगे लोन, बेटिंग ऐप्स के विज्ञापन, सरकार ने दी एडवाइजरी
    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री ने टेक कंपनियों को गैर कानूनी लोन और बेटिंग ऐप्स को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को ब्लॉक करने के लिए कहा है
  • Twitter को बड़ा झटका, Threads के यूजर्स 10 करोड़ से पार
    इंस्टाग्राम के पास 2.35 अरब से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। Threads से ट्विटर को कड़ी टक्कर मिल रही है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ Elon Musk ने पिछले वर्ष ट्विटर को टेकओवर किया था
  • YouTube पर जल्द आ सकती हैं ऑनलाइन गेम्स, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग
    यूट्यूब ने एडवर्टाइजिंग से मिलने वाले रेवेन्यू में कमी की वजह से ग्रोथ के लिए नए एरिया में संभावना तलाशने की योजना बनाई है और इनमें ऑनलाइन गेम्स भी शामिल हैं

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »