Accessories

Accessories - ख़बरें

  • Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
    Oppo ने चीन में दो नए SUPERVOOC Power Bank लॉन्च किए हैं। इनमें 15,000mAh बैटरी वाला 80W फास्ट चार्जिंग मॉडल और 20,000mAh बैटरी वाला 67W चार्जिंग मॉडल शामिल है। दोनों पावर बैंक की कीमत 269 युआन रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में करीब 3,300 रुपये होती है। इनमें USB-C और USB-A पोर्ट के साथ PD और PPS चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। खास बात यह है कि कम्पैटिबल ColorOS स्मार्टफोन की मदद से यूजर्स पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, तापमान और चार्जिंग साइकल की जानकारी देख सकेंगे। फिलहाल भारत में लॉन्च की जानकारी नहीं है।
  • Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
    Honor ने मार्केट में दो नए पावरबैंक Honor Life के नाम से लॉन्च किए हैं। कंपनी के ये पावरबैंक 10,000mAh और 20,000mAh कैपिसिटी के साथ आते हैं। दोनों ही मॉडल्स में ब्रेडेड USB-C केबल मिलती है। यह पावरबैंक के साथ ही अटैच रहती है इसलिए चार्जिंग केबल अलग से कैरी करने की जरूरत नहीं है। दोनों ही में रेड कलर दिया गया है और बीच में काले रंगे पट्टे बनाए गए हैं।
  • शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चीनी शादी में दुल्हन अपने दूल्हे को ASUS ROG Astral RTX 5090 ग्राफिक्स कार्ड देती नजर आ रही है। इस गिफ्ट को देखकर दुल्हा एकदम से भावुक हो पड़ता है। वायरल वीडियो पुराना बताया जाता है और फिर से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। गेमिंग के शौकीनों को इस गिफ्ट की कीमत जरूर पता होगा।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
    Xiaomi का नया पावरबैंक Retractable Cable 10000 55W नाम से पेश किया गया है। नाम से ही पता चलता है कि इसमें रिट्रेक्टेबल केबल लगी है, और यह 55W फास्ट चार्जिंग दे सकता है। इसकी कीमत 299 युआन (लगभग रुपये) है।
  • फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
    Oppo ने चीन में नया 33W Pocket Charge Super Flash Charge Power Bank 10000 पेश किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी और 33W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। पावर बैंक में दो USB Type-C और एक USB-A पोर्ट दिया गया है। यह SUPERVOOC, USB PD, PPS, QC और UFCS जैसे चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है। इसमें ColorOS सिस्टम-लेवल इंटरकनेक्शन भी दिया गया है, जिससे सपोर्टेड OPPO फोन पर बैटरी और तापमान जैसी जानकारी देखी जा सकती है। इसका वजन करीब 204 ग्राम है और मोटाई 18.1mm है। इसे Khaki Fragrance और Light Pink कलर में पेश किया गया है।
  • स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
    Xiaomi भारत में अपना नया UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W लॉन्च करने वाली है। कंपनी के मुताबिक यह सिर्फ 6mm पतला और करीब 98 ग्राम वजन का है। इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 15W तक मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और USB Type-C के जरिए 22.5W तक वायर्ड चार्जिंग मिलती है। पावर बैंक को compatible फोन के पीछे मैग्नेट की मदद से लगाया जा सकता है। इसमें चार LED इंडिकेटर, Low-Current Mode और कई सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं। Xiaomi ने भारत में इसकी लॉन्च डेट 8 सितंबर तय की है, जबकि कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • Portronics ने लॉन्च किया फोल्ड होने वाला Wireless Mouse, कीमत ₹899
    Portronics ने भारत में नया Toad Fold वायरलेस माउस लॉन्च किया है, जिसे पोर्टेबल डिजाइन के साथ पेश किया गया है। माउस को फोल्ड करके कॉम्पैक्ट बनाया जा सकता है, जिससे इसे लैपटॉप बैग या पॉकेट में आसानी से रखा जा सकता है। इसमें Bluetooth और 2.4GHz वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ मल्टी-डिवाइस पेयरिंग का सपोर्ट मिलता है। माउस में 3200 DPI तक एडजस्टेबल सेटिंग और Type-C रिचार्जेबल बैटरी दी गई है। इसकी MRP 1,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिलती है।
  • 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
    JBL Pulse 6 को JBL ने अपने लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर के रूप में लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया स्पीकर है जो बिल्ट-इन LED लाइटिंग के साथ आता है। स्पीकर में पारदर्शी डिजाइन दिया गया है। यह सिलेंडर शेप में आता है और ऊपर हैंडल भी दिया गया है जो लाइटिंग के कारण चमकता भी है।
  • चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
    Portronics ने भारतीय बाजार में Tornado Plus Wireless High-Speed Air Duster पेश किया है। कंपनी के अनुसार, इसमें 160W ब्रशलेस मोटर दी गई है, जो 130,000 RPM तक की एयर स्पीड प्रदान करती है। डिवाइस में तीन एडजस्टेबल स्पीड मोड, ड्यूल 3000mAh बैटरी, USB Type-C फास्ट चार्जिंग और कई इंटरचेंजेबल नोजल अटैचमेंट्स मिलते हैं। इसका इस्तेमाल लैपटॉप, कीबोर्ड, CPU, कैमरा, गेमिंग कंसोल और कार इंटीरियर की सफाई के लिए किया जा सकता है। Tornado Plus की लॉन्च कीमत 2,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी MRP 3,999 रुपये है।
  • छोटा सा गैजेट आपकी घड़ी को बना देगा मिनी स्मार्टफोन, यहां जानें इसका प्राइस
    TinyPod एक अनोखा Apple Watch एक्सेसरी है, जिसे 2024 में पेश किया गया था। यह Apple Watch को iPod Classic जैसी डिजाइन वाले छोटे हैंडहेल्ड डिवाइस में बदल देता है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में फिजिकल Scroll Wheel मिलता है, जो Apple Watch की Digital Crown के साथ काम करता है। Cellular Apple Watch यूजर्स इससे कॉल, मैसेज, Apple Pay और अन्य जरूरी फीचर्स का इस्तेमाल बिना iPhone साथ रखे कर सकते हैं। TinyPod Lite नाम का एक सस्ता वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसमें Scroll Wheel नहीं मिलता। फिलहाल यह भारत में आधिकारिक तौर पर उपलब्ध नहीं है।
  • एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
    Stuffcool ने भारत में अपना नया Omni Pro पावरबैंक लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह उसका अब तक का सबसे एडवांस MagSafe-कंपैटिबल पावरबैंक है। इसमें Qi2.2-सर्टिफाइड 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, 35W USB-C पावर डिलीवरी और स्लाइड-आउट Apple Watch चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा पावरबैंक में बिल्ट-इन किकस्टैंड, डिजिटल बैटरी डिस्प्ले और Samsung Super Fast Charging का भी सपोर्ट मिलता है। Stuffcool Omni Pro को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India के जरिए खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है।
  • Xiaomi का 20000mAh पावर बैंक भारत में लॉन्च, इसमें है 67W चार्जिंग और इनबिल्ट USB केबल
    Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया Power Bank 5i 20000 67W लॉन्च किया है। यह पावर बैंक 20,000mAh बैटरी और 67W Turbo Fast Charging के साथ आता है। इसमें इनबिल्ट USB Type-C केबल, डिजिटल बैटरी डिस्प्ले और एक साथ तीन डिवाइस चार्ज करने की सुविधा दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह 65W टू-वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे पावर बैंक लगभग 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसके अलावा इसमें 12-लेयर सर्किट प्रोटेक्शन, Low Current Mode और एयरलाइन-फ्रेंडली 74.37Wh रेटिंग भी मिलती है। इसकी कीमत 3,299 रुपये रखी गई है।
  • CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
    CP PLUS ने भारतीय बाजार में अपनी नई CarKam 4G Dashcam Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में CP-H27 और CP-H27B मॉडल शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 7,599 रुपये है। दोनों डैशकैम 4G कनेक्टिविटी, GPS ट्रैकिंग, ezyLiv+ ऐप के जरिए रिमोट मॉनिटरिंग, 2MP Full HD रिकॉर्डिंग और 1TB तक microSD कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। वहीं CP-H27B में फ्रंट और रियर दोनों कैमरे दिए गए हैं, जिससे एक साथ दोनों दिशाओं की रिकॉर्डिंग की जा सकती है। दोनों मॉडल Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
  • ₹349 में Wireless Speaker, ₹749 में TWS Earbuds! U&i ने लॉन्च किए कई नए गैजेट्स
    U&i ने भारत में अपने ऑडियो और चार्जिंग पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कई नए Wireless Speakers, Power Banks और TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। कंपनी की नई लाइनअप में Partybox, Party Pulse, Bombass, Carnival, Paris और Sonic Series स्पीकर्स, 50,000mAh और 10,000mAh पावर बैंक तथा History Series TWS Earbuds शामिल हैं। नए प्रोडक्ट्स की कीमत 349 रुपये से शुरू होकर 8,199 रुपये तक जाती है। इनमें Bluetooth कनेक्टिविटी, TWS सपोर्ट, ENC, Hi-Res Audio, फास्ट चार्जिंग और RGB लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
    Marshall ने भारतीय बाजार में अपने नए Milton A.N.C. वायरलेस ऑन-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। नए हेडफोन में Adaptive Active Noise Cancellation (ANC), Bluetooth 6.0, Soundstage Spatial Audio और Adaptive Loudness जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन ANC बंद होने पर 80 घंटे और ANC ऑन रहने पर 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है। इसमें 32mm डायनामिक ड्राइवर, LDAC ऑडियो कोडेक, Bluetooth Multipoint और छह माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है। इसकी भारत में कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।

Accessories - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »