Aadhaar Verification

Aadhaar Verification - ख़बरें

  • अब Aadhaar कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं! Google Wallet में आया बड़ा ID अपडेट
    Google ने Google Wallet में नया अपडेट जारी करते हुए Aadhaar Verifiable Credentials का सपोर्ट जोड़ दिया है। UIDAI के साथ पार्टनरशिप के तहत यूजर्स अब अपनी Aadhaar बेस्ड डिजिटल पहचान को सीधे डिवाइस में स्टोर कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इससे बिना फिजिकल डॉक्युमेंट के तेज और आसान वेरिफिकेशन संभव होगा। इसके साथ selective disclosure जैसे प्राइवेसी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे जरूरत के अनुसार ही जानकारी शेयर होगी। वहीं Google “ID pass” फीचर को भी बढ़ा रहा है, जिसमें पासपोर्ट डिटेल्स से डिजिटल ID बनाई जा सकती है। यह फीचर फिलहाल भारत समेत कुछ देशों में उपलब्ध है।
  • Aadhaar की फोटो कॉपी की नहीं पड़ेगी जरूरत, नए Aadhaar ऐप से होगा ऑफलाइन वेरिफिकेशन, जानें कैसे
    नया Aadhaar ऐप दो ऑप्शन जैसे कि शेयर आईडी और शेयर क्यूआर कोड प्रदान करता है। दोनों ऑप्शन Aadhaar डिटेल का उपयोग करके ऑफलाइन वेरिफिकेशन की सुविधा देंगे। अगर आप शेयर आईडी ऑप्श का चयन करते हैं तो आपके पास शेयर की जाने वाली जानकारी चुनने का ऑप्शन होगा जो कि पूरी आधार जानकारी या सिर्प चुनिंदा जानकारी जैसे नाम और आयु हो सकती हैं।
  • Aadhaar ऐप में यूजर्स को जल्द मिलेगा मोबाइल नंबर अपडेट करने का फीचर, सेंटर पर जाने की नहीं होगी जरूरत 
    इस फीचर के लिए यूजर की पहचान की पुष्टि फेश ऑथेंटिकेशन और OTP के जरिए की जाएगी। इससे आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर ऑथराइज्ड सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। आधार नंबर को अपडेट करने की मौजूदा प्रक्रिया में यूजर्स को एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर कतार में खड़ा होना पड़ता और इसके लिए पेपरवर्क की भी जरूरत होती है।
  • रेस्टोरेंट और सोसाइटी में एंट्री के लिए भी चाहिए होगा Aadhaar? कई फीचर्स के साथ आ रहा है नया आधार ऐप!
    UIDAI जल्द एक नया ऑफलाइन आधार ऐप लॉन्च करेगा जो पहचान वेरिफिकेशन के तरीके को बदल सकता है। यह ऐप इंटरनेट के बिना QR स्कैन या फेस वेरिफिकेशन से पहचान की पुष्टि करेगा और यूजर तय कर पाएगा कि कौन-सी जानकारी शेयर करनी है। सरकार इस टेक्नॉलजी को उन जगहों पर पुश कर रही है जहां आईडी चेक रोज होता है, जैसे रेस्टोरेंट, होटल, हाउसिंग सोसायटी और इवेंट एंट्री। यह सिस्टम सुरक्षित भी होगा क्योंकि पूरा डेटा यूजर के डिवाइस में रहेगा और बायोमेट्रिक लॉकिंग भी उपलब्ध होगी। UIDAI का कहना है कि इससे पहचान प्रक्रिया तेज, आसान और पेपरलेस बन जाएगी।
  • Aadhaar वेरिफिकेशन नहीं, तो Tatkal टिकट बुकिंग नहीं! IRCTC के साथ ऐसे जोड़े अपने आधार
    अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं और आखिरी वक्त में Tatkal टिकट बुक करना आपकी आदत में शामिल है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 जुलाई 2025 से IRCTC ने एक नया नियम लागू कर दिया है, जिसमें अब Tatkal टिकट बुक करते समय Aadhaar से वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी अब से हर बार जब आप Tatkal कोटा से टिकट बुक करेंगे, आपको Aadhaar OTP वेरिफिकेशन के जरिए पहचान साबित करनी होगी।
  • EPFO ने दी खुशखबरी, अब कर्मचारी चेहरा दिखा कर जनरेट कर पाएंगे UAN नंबर
    ईपीएफओ के सदस्य अब फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए यूएएन जनरेट कर पाएंगे और उससे अलावा अन्य सर्विस का लाभ उठा पाएंगे। मंडाविया ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके UAN जारी करने और एक्टिवेशन के लिए एडवांस डिजिटल सर्विस शुरू की हैं, जो करोड़ों मेंबर्स के लिए कॉन्टैक्टलेस (संपर्क रहित), सुरक्षित और फुल डिजिटल सर्विस प्रदान करने की दिशा में एक जरूरी कदम है।
  • Aadhaar का तेजी से बढ़ रहा दायरा, पिछले महीने हुई 2.31 अरब ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शंस
    डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाने में आधार एनेबल्ड डायरेक्ट फंड ट्रांसफर, आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम और पहचान की पुष्टि के लिए e-KYC का बड़ा योगदान है
  • Aadhaar Card: आधार कार्ड की वेबसाइट (UIDAI) से फोन नंबर को ऐसे करें वेरिफाई
    क्या आपको भरोसा है कि आपके आधार के लिए यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के साथ रजिस्टर की गई कॉन्टेक्ट की जानकारी सही है? अगर नहीं, तो हमारी सलाह है कि UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और खुद इसकी जांच कर लें।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »