Aadhaar Card Update

Aadhaar Card Update - ख़बरें

  • अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
    UIDAI ने Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ी राहत देते हुए Aadhaar App के जरिए Email ID जोड़ने और अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब इसके लिए Aadhaar सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से अगले 6 महीने तक मुफ्त उपलब्ध रहेगी। सरकार के मुताबिक, नई सर्विस शुरू होने के दो दिन के भीतर ही 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी Email ID अपडेट कर ली। Aadhaar से Email लिंक होने पर हर Authentication की जानकारी ईमेल पर मिलेगी। वहीं नए Aadhaar App से अब तक 4 करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबर और करीब 10 लाख एड्रेस भी अपडेट किए जा चुके हैं।
  • Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
    अगर आपकी ईमेल ID आपके आधार कार्ड से लिंक है तो आपको सभी जरूरी नोटिफिकेशन समय पर मिल सकते हैं, जिससे आप अपडेटेड रह सकते हैं। अगर आपका ईमेल एड्रेस बदल गया है या आप बदलना चाहते हैं तो आसानी से आधार मोबाइल ऐप के जरिए अपडेट कर सकते हैं। यह 1 जुलाई, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक 6 महीने की अवधि के लिए लागू रहेगा। वर्तमान में आधार यूजर्स को अपना ईमेल एड्रेस अपडेट करने के लिए 75 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
  • अब अपने फोन पर नए Aadhaar ऐप से ऐसे बदले एड्रेस, मिनटों में होगा काम
    UIDAI ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है जो कि आधार डाटाबेस में एड्रेस अपडेट करना आसान बनाता है। आधार धारक अपने नाम पर वैध एड्रेस प्रूफ प्रदान करके एड्रेस बदल सकते हैं। इसके लिए वोटर आईडी कार्ड, बिजली बिल, गैस कनेक्शन बिल, पानी बिल, भारतीय पासपोर्ट, पोस्टपेड मोबाइल बिल और बैंक अकाउंट डीटेल आदि का उपयोग करना होगा। इसके अलावा आधार धारक अपने परिवार के किसी मेंबर के आधार कार्ड का उपयोग करके भी आधार डाटाबेस में अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।
  • महंगा हुआ Aadhaar PVC कार्ड बनवाना, यहां जानें नई फीस से लेकर अप्लाई करने की सभी डिटेल्स
    अगर आप आधार PVC कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो जनवरी 2026 से लागू हुए नए नियम जानना जरूरी है। UIDAI ने आधार PVC कार्ड की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। अब यह कार्ड 50 रुपये की जगह 75 रुपये में मिलेगा, जिसमें टैक्स भी शामिल है। UIDAI के मुताबिक, कार्ड की प्रिंटिंग, मटेरियल और सुरक्षित डिलीवरी की लागत बढ़ने के चलते यह फैसला लिया गया है। आधार PVC कार्ड कागज वाले आधार से ज्यादा मजबूत होता है और पहचान के तौर पर पूरी तरह मान्य है। इसे घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है।
  • Aadhaar अपडेट के लिए अब नए दस्तावेजों की होगी जरूरत, देखें नई लिस्ट
    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार (Aadhaar) कार्ड अपडेट या नए आधार कार्ड जारी करने के लिए दस्तावेजों की नई लिस्ट जारी की है। पहचान प्रमाण के लिए दस्तावेजों में पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार द्वारा जारी कोई भी फोटो पहचान पत्र शामिल है। पते के प्रमाण के लिए दस्तावेजों में यूटिलिटी बिल, बैंक पासबुक, राशन कार्ड या सरकारी आवास योजनाओं के आधिकारिक दस्तावेज हैं।
  • स्कैम से मिलेगा छुटकारा, आपकी पर्सनल जानकारी की सुरक्षा करेगा Aadhaar ऐप का ये फीचर
    Aadhaar से संबंधित कई कार्य इस ऐप के जरिए कर सकते हैं। आज हम इस ऐप के जरिए मिलने वाले एक अनोखे फीचर के बारे में बात कर रहे हैं। जी हां आप इस ऐप के जरिए यह तय कर सकते हैं कि आपको आधार में कौन सी जानकारी शेयर करनी है। इससे आपकी आधार पर मौजूद सभी जानकारी का खुलासा नहीं होगा।
  • Aadhaar कार्ड में एड्रेस ऑनलाइन कैसे करें अपडेट, ये है सबसे आसान तरीका
    अगर आप आधार में एड्रेस अपडेट करवाने का सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि UIDAI ने आधार एड्रेस अपडेट सिस्टम को और ज्यादा आसान और यूजर्स फ्रेंडली बना दिया है। प्राधिकरण यूजर्स को 14 जुलाई, 2026 तक UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर सीधे एड्रेस को फ्री में अपडेट करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। इस अपडेट से लाखों यूजर्स को ऑनलाइन आधार सर्विस को अपनाने और फिजिकल सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • eKYC नहीं किया तो कुछ हफ्तों में बंद हो जाएगा फ्री राशन! घर बैठे ऐसे करें आधार लिंक
    अगर आपने अपने राशन कार्ड की अब तक AADHAAR से e-KYC नहीं करवाई है, तो अब सतर्क हो जाइए। केंद्र और राज्य सरकारें लगातार ऐसे कार्ड्स को डीएक्टिवेट कर रही हैं, जिनकी आधार लिंकिंग या KYC अधूरी है। कई राज्यों में इसके लिए डेडलाइन भी तय की गई है, जिसके बाद आपका नाम PDS से हट सकता है और सब्सिडी भी रुक सकती है। अच्छी बात यह है कि आप ये काम घर बैठे मोबाइल से भी कर सकते हैं या नजदीकी राशन दुकान और CSC सेंटर जाकर भी आसानी से e-KYC करवा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि e-KYC की प्रोसेस क्या है, किन डॉक्युमेंट्स की जरूरत होती है, ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे करना है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
  • माता-पिता हो जाएं सावधान, वरना बच्चों का Aadhaar Card हो जाएगा बंद, तुरंत कर लें ये काम
    UIDAI ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे 7 साल की उम्र के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) को पूरा करें। UIDAI ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर अभिभावक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं तो उनके बच्चों का आधार कार्ड डिएक्टिवेट हो जाएगा। UIDAI ने जब देखा है कि मौजूदा नियमों के बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं जिनका बायोमेट्रिक डाटा अपडेट नहीं हुआ है।
  • फ्री में अपडेट हो रहा आधार कार्ड, घर बैठे करने का ये है पूरा तरीका, सिर्फ 14 सितंबर तक है समय
    देश की सरकार अपने नागरिकों को हर 10 साल में अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की सलाह दे रही है। इसके लिए 14 सितंबर, 2024 तक फ्री अपडेट सर्विस उपलब्ध है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बीते साल में कई बार इस समय सीमा को बढ़ाया है, लेकिन आगे विस्तार होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी को ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है।
  • Aadhar Card Free Update last date : आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की लास्‍ट डेट फ‍िर बढ़ी, जानें
    Aadhar Card Free Update last date : सरकार के इस फैसले से उन लोगों को मौका मिल रहा है, जिन्‍होंने अपने आधार में बीते 10 साल में कोई अपडेट नहीं करवाया है।
  • आधार कार्ड बने हुए हो गए हैं 10 साल? करा लें अपडेट, फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स!
    आधार कार्ड जारी करने वाली संस्‍था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने लोगों से अपील की है कि वो अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं।
  • Aadhaar Card Address Update: आधार कार्ड में रेंट एग्रीमेंट से पता अपडेट करने का यह है तरीका
    aadhaar card address change with rent agreement: अगर आप भी ऑनलाइन Aadhaar Card Address Update करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको क्या करना है आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे।
  • बिना एड्रेस प्रूफ ऐसे अपडेट करें अपने Aadhaar Card का एड्रेस
    Aadhaar Card में यदि पता अपडेट करना चाहते हैं लेकिन आपके पास कोई डॉक्यूमेंट प्रूफ नहीं है तो आपको क्या करना है, आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे।
  • Aadhaar Card Address Update: यह है ऑनलाइन तरीका
    Aadhaar Card Address Update: हो सकता है आप घर बदल रहे हो या फिर आधार कार्ड बनते वक्त पते में किसी तरह की गलती हो गई हो, ऐसी स्थिति में घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड में अपना पता अपडेट कैसे कराया जाए। जानें

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »