• होम
  • इंटरनेट
  • फ़ीचर
  • Aadhaar Card Address Update: आधार कार्ड में रेंट एग्रीमेंट से पता अपडेट करने का यह है तरीका

Aadhaar Card Address Update: आधार कार्ड में रेंट एग्रीमेंट से पता अपडेट करने का यह है तरीका

Aadhaar Card Update With Rent Agreement: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, कई ऐसे काम हैं जिन्हें Aadhaar Card के बिना कर पाना मुमकिन नहीं है।

Aadhaar Card Address Update: आधार कार्ड में रेंट एग्रीमेंट से पता अपडेट करने का यह है तरीका

Aadhaar Card Address Change: आधार कार्ड में रेंट एग्रीमेंट से पता अपडेट करने का यह है तरीका

ख़ास बातें
  • सबसे पहले आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • सुनिश्चित करें कि रेंट एग्रीमेंट आपके नाम से होना चाहिए
  • Aadhaar Card Address Update के बारे में जानें
विज्ञापन
Aadhaar Card Update With Rent Agreement: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, कई ऐसे काम हैं जिन्हें Aadhaar Card के बिना कर पाना मुमकिन नहीं है। किराए के मकान में रहने वाले लोग अगर एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे हैं तो ऐसे में पता बदल जाता है। अगर आप भी ऑनलाइन Aadhaar Card Address Update करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको क्या करना है आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे। बता दें कि आधार कार्ड में पता अपडेट करने की सुविधा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से उपलब्ध है।

Aadhaar Card Address Update Documents की बात करें तो आधार कार्ड में पता अपडेट करने से पहले आपका यह जान लेना जरूरी है कि पता अपडेट कराने के लिए कौन-कौन से वैलिड एड्रेस प्रूफ की आवश्यकता पड़ती है। पासपोर्ट, पोस्ट ऑफिस अकाउंट पासबुक, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्टर सेल/ लीज़/ रेंट एग्रीमेंट आदि दस्तावेज़ का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कौन-कौन से दस्तावेज का उपयोग कर सकते हैं, इस बात की जानकारी आधार कार्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

1) एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि रेंट एग्रीमेंट रजिस्टर होना चाहिए। यदि रेंट एग्रीमेंट रजिस्टर नहीं हुआ तो UIDAI सभी रेंट एग्रीमेंट को रिजेक्ट कर देगा।

यह भी पढ़ें- गुम हो गया है Aadhaar Card और साथ में नहीं है रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ऐसे पाएं नया कार्ड

2) इस बात को सुनिश्चित करें कि रेंट एग्रीमेंट आपके नाम से होना चाहिए।

3) अगर आप ऑनलाइन रेंट एग्रीमेंट के माध्यम से पता अपडेट करने जा रहे हैं तो बता दें कि रेंट एग्रीमेंट के सभी पेज़ को स्कैन करना होगा और अपलोड करने से पहले आपको सिंगल पीडीएफ फाइल को क्रिएट करना होगा। अगर आप मल्टीपल स्कैन तस्वीरों को अपलोड करते हैं तो UIDAI इसे रिजेक्ट कर सकता है।  
 

Aadhaar Card Address Update Online

1) सबसे पहले आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2) UIDAI की वेबसाइट पर आपको माय आधार (My Aadhaar) का विकल्प नज़र आएगा।
3) यहां आपको Update Your Aadhaar सेक्शन में Update Your Address Online का विकल्प मिलेगा।
4) अपडेट योर एड्रेस ऑनलाइन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज़ पर आपको आधार कार्ड, कैप्चा वेरिफिकेशन का ऑप्शन मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »