• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • आधार कार्ड बने हुए हो गए हैं 10 साल? करा लें अपडेट, फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स!

आधार कार्ड बने हुए हो गए हैं 10 साल? करा लें अपडेट, फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स!

अगर आपको आधार कार्ड बनवाए हुए 10 साल हो गए हैं, तो आपको आधार कार्ड में डॉक्युमेंट्स अपडेट करवाने होंगे।

आधार कार्ड बने हुए हो गए हैं 10 साल? करा लें अपडेट, फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स!

आधार कार्ड में अड्रेस अपडेट करने के लिए myAadhaar पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ख़ास बातें
  • आधार कार्ड में अड्रेस ऑनलाइन अपडेट कराया जा सकता है
  • सपोर्टिंग अड्रेस अपलोड कर अपडेट करा सकते हैं अड्रेस
  • आसान स्‍टैप्‍स के जरिए यह काम किया जा सकता है
विज्ञापन
पहचान पत्र के विकल्‍प के रूप में आज ज्‍यादातर भारतीय आधार कार्ड (Aadhar Card) को इस्‍तेमाल कर रहे हैं। हाल ही में आधार कार्ड जारी करने वाली संस्‍था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने लोगों से अपील की है कि वो अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं। अगर आपको आधार कार्ड बनवाए हुए 10 साल हो गए हैं, तो आपको आधार कार्ड में डॉक्युमेंट्स अपडेट करवाने होंगे। UIDAI का कहना है कि लोगों को पहचान का प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण (POA) का सत्यापन कराना होगा। हम आपको इसका ऑनलाइन प्रोसेस बताने जा रहे हैं।  

UIDAI का यह आदेश उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने आधार में बीते 10 साल में कोई अपडेट नहीं करवाया है। ऐसे आधार कार्ड धारक अपने डॉक्युमेंट्स जैसे- आईडी प्रूफ और अड्रेस प्रूफ अपडेट करा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, लोग अपने आधार कार्ड में नाम, अड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, फोटो और बॉयोमैट्रिक डिटेल्‍स भी अपडेट कर सकते हैं। 

आधार कार्ड में अड्रेस अपडेट करने के लिए myAadhaar पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हम आपको स्‍टेप बाय स्‍टेप यह तरीका समझा रहे हैं। इस प्रोसेस में कोई परेशानी आती है, तो आप ऑफलाइन भी डिटेल्‍स अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा। 
 

आधार कार्ड में अपना अड्रेस ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट 

  • आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं। 
offmg6t
  • अपना आधार नंबर टाइप करें और रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। 
  • आपके सामने तमाम ऑप्‍शंस का एक पेज खुलेगा, आपको ‘ऑनलाइन अपडेट सर्विसेज' पर क्लिक करना है।
jh8j4008
  • इसके बाद Update Aadhar Online पर जाएं। यहां आप नाम, अड्रेस ऑफ डेटा आदि में बदलाव कर सकते हैं। Proceed to Update Aadhar पर क्लिक करें। 
fb54as1o
d8l91ruo
  • आपके सामने नई विंडो आएगी। यहां क्लिक करके आप नाम और अड्रेस अपडेट करने के लिए प्रोसेस कर सकते हैं। ‘अड्रेस' पर क्लिक करके आगे बढ़ें।  
f7gt4ev8
 
  • अब जो विंडो आपके सामने आएगी, उसमें आपका मौजूदा अड्रेस होगा। विंडो में नीचे की तरफ जाने पर नए अड्रेस की डिटेल भरने का ऑप्‍शन मिलेगा।
ugg80vc8
 
  • अड्रेस अपडेट करने के लिए आपको एक वैलिड सपोर्टिंग डॉक्‍युमेंट देना होगा। इनमें वोटर आईडी, मैरिज सर्टिफ‍िकेट, पासपोर्ट, स्‍कूल आईडी कार्ड आदि शामिल हैं। डॉक्‍युमेंट को मैनुअली या डिजिलॉकर से अपलोड किया जा  सकता है। 
r5lvnekg
  • इसी प्रकार आगे के स्‍टेप्‍स फॉलो करने होंगे और पेमेंट तक का प्रोसेस पूरा करना होगा। क्‍योंकि हमें अड्रेस नहीं बदलवाना था, इसलिए हमने आगे के स्‍टेप्‍स फॉलो नहीं किए।
  • जानकारी के अनुसार, आधार अपडेट का अनुरोध स्‍वीकार होने पर आपको 14 डिजिट का URN मिलेगा। इसकी मदद से आप अपना स्‍टेटस चेक कर सकेंगे। ज्‍यादा जानकारी के लिए आप इस वीडियो पर भी क्लिक कर सकते हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »