9000mah Battery

9000mah Battery - ख़बरें

  • OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
    OnePlus Turbo 7 Pro लॉन्च से पहले चर्चा में है। फोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर PYP110 के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में 100W चार्जिंग अडैप्टर का जिक्र है, जिससे फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने का संकेत मिला है। इससे पहले सामने आई लीक्स में इसमें 9,000mAh से बड़ी बैटरी, 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 200MP मेन कैमरा मिलने की बात कही गई थी। इंजीनियरिंग सैंपल में 10,000mAh बैटरी होने का भी दावा है। OnePlus ने अभी फोन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
    Honor 700 Pro चीन में 13 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 16GB RAM मिल सकती है। इसने Geekbench 6.7.1 के सिंगल-कोर टेस्ट में 2,862 और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,397 पॉइंट हासिल किए हैं। फोन में Android 17 मिलने की भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 9,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
    OnePlus Turbo 7 के लॉन्च से पहले धांसू फीचर्स लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू की ओर से फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। OnePlus Turbo 7 के लिए कहा गया है कि फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले पैनल हाई रिजॉल्यूशन से लैस होकर आ सकता है। फोन में दमदार चिपसेट टिप्स्टर ने सुझाया है।
  • Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
    Honor 700 Pro लॉन्च नवंबर में देखने को मिल सकता है। फोन में धांसू फीचर्स सुझाए गए हैं जिनका खुलासा एक चीनी टिप्स्टर ने किया है। वहीं, AnTuTu ने एक Weibo पोस्ट में तीन-मॉडल वाले लाइनअप का जिक्र किया है। Honor 700 Pro का मुख्य आकर्षण इसकी बैटरी होगी जो कि 9000mAh की कही जा रही है। इसके साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
  • ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
    Poco X8 5G को Flipkart सेल में एमआरपी से आधी से भी ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। Flipkart सेल में फोन धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 9,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। यह रियर में 50MP के मेन कैमरा से लैस होकर आता है।
  • iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
    iQOO Neo 12 स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने कयासों पर विराम लगाते हुए इसकी बैटरी और प्रोसेसर को कंफर्म कर दिया है। Weibo पर iQOO ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि iQOO Neo 12 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। पुराने मॉडल में 7500mAh बैटरी दी गई थी। इस लिहाज से यह बड़ा अपग्रेड होगा।
  • OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
    OnePlus 16 आज यानी 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है। फोन में BOE X4 डिस्प्ले दिया जाएगा, जो गेमिंग के दौरान 185Hz रिफ्रेश रेट और चुनिंदा गेम्स में 185FPS तक सपोर्ट करेगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 9,000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है। भारत में इसके लॉन्च की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
    OnePlus Nord 6 को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में धांसू डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन की बढ़ती कीमतों के बीच फोन बहुत ही उम्दा दाम पर खरीद के लिए उपलब्ध करवाया गया है। फोन पर ई-कॉमर्स कंपनी ने 15% का सीधा डिस्काउंट दिया है। इसे 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन ऑफर इससे आगे भी जाता है।
  • Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
    Poco X8 5G और Poco X8 Power 5G की बिक्री आज यानी 11 सितंबर से शुरू हो गई है। दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर खरीदे जा सकते हैं। Poco X8 5G की शुरुआती कीमत ₹29,999 है और इसमें 9,000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं Poco X8 Power 5G की कीमत ₹35,999 से शुरू होती है और इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। दोनों फोन में 120Hz OLED स्क्रीन, 50MP मुख्य कैमरा और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। बिक्री के साथ दोनों फोन पर ₹2,000 का कूपन डिस्काउंट और ₹1,000 का बैंक या एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
  • Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
    स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी अब यूजर्स की बड़ी जरूरत बन चुकी है। अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं, तो बाजार में 9,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले कई स्मार्टफोन मौजूद हैं। OnePlus Nord 6 और Poco X8 Pro Max 5G में 9,000mAh बैटरी मिलती है, जबकि Vivo T5 Pro 5G में 9,020mAh बैटरी दी गई है। Realme P4 Power 5G और Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बैटरी मिलती है। इन सभी फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे चार्जिंग में ज्यादा समय नहीं लगता।
  • OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
    OnePlus 16 को कंपनी ने टीज कर दिया है। टीजर के साथ ही फोन का लॉन्च घरेलू मार्केट में कंफर्म हो गया है। इसी के साथ कंपनी ने फोन के अंदर कुछ ऐसी खासियतों का खुलासा किया है जो इससे पहले अन्य स्मार्टफोन्स में नहीं देखने को मिली थीं। OnePlus 16 से फैंस को बहुत अधिक उम्मीदें हो सकती हैं क्योंकि OnePlus 15 का अपग्रेडेड वर्जन यह होने वाला है।
  • Redmi Note 17 Pro लॉन्च होने जा रहा 14 जुलाई को, 9000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
    Redmi Note 17 Pro का लॉन्च 14 जुलाई को होने जा रहा है। कंपनी घरेलू मार्केट में इस सीरीज को पेश करने वाली है। Redmi Note 17 Pro के मुख्य स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। फोन में हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलने वाला है। यह 1.5 रिजॉल्यूशन से लैस होगा। इसमें 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी।
  • बार-बार चार्जिंग से छुटकारा! चेक करें 8,000mAh से 10,001mAh बैटरी वाले ये 8 फोन
    स्मार्टफोन कंपनियां अब बड़ी बैटरी वाले डिवाइसेज पर तेजी से काम कर रही हैं। भारत में OnePlus, Vivo, Realme और Poco जैसे ब्रांड 8,000mAh से लेकर 10,001mAh तक की बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर चुके हैं। इनमें कई मॉडल 80W, 90W और 100W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी की वजह से बड़ी बैटरी होने के बावजूद ये फोन ज्यादा मोटे या भारी नहीं हैं। अगर आपकी प्राथमिकता लंबा बैटरी बैकअप है, तो यह लिस्ट आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
  • 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
    स्मार्टफोन कंपनियां अब अपने मोबाइल डिवाइसेज में बड़ी बैटरी देने लगी हैं जो दो दिन तक भी चल सकती हैं। यहां पर हम आपको 9000mAh से भी ज्यादा क्षमता वाली बैटरी के साथ आने वाले स्मार्टफोन्स की जानकारी दे रहे हैं।
  • फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट
    स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे अहम डिवाइस बन गया है जिस पर कोई व्यक्ति दिनभर रहता है। इसलिए स्मार्टफोन्स अब लम्बी बैटरी लाइफ की भी डिमांड करने लगे हैं। इसी जरूरत को देखते हुए स्मार्टफोन कंपनियां अब हैवी कैपिसिटी बैटरी स्मार्टफोन्स में देने लगी हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »