8000mah Battery Phone India

8000mah Battery Phone India - ख़बरें

  • Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
    Oppo F35 Pro 5G कंपनी का बेहतरीन कैमरा फोन कहा जाता है। खासकर इसका सेल्फी कैमरा विशेष तौर पर चर्चा का विषय रहा है। इसके साथ ही इसकी विशाल बैटरी इसे और भी धांसू फोन बनाती है। Oppo F35 Pro 5G फोन Flipkart पर सबसे सस्ती कीमत में लिस्ट हो गया है। 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ फोन दो रियर कैमरा से लैस होकर आता है।
  • Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
    Oppo Find X10 सीरीज ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारत में भी लॉन्च कर दी गई है। सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल Oppo Find X10 के नाम से आता है जो कि आकर्षक फीचर्स से लैस किया गया है। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट लगा है। यह 200MP कैमरा सेटअप से लैस होकर आता है।
  • 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
    Vivo ने Y-Series का नया Vivo Y32 लॉन्च किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.87 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोन में Unisoc T7300 प्रोसेसर, 4GB और 6GB RAM तथा 128GB स्टोरेज दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य कैमरा और 2MP सेंसर शामिल हैं, जबकि सेल्फी के लिए 8MP कैमरा मिलता है। फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है और Android 16 पर चलता है।
  • Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
    Vivo Y600i को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आया है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 6.87 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 6GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का रियर और 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है। इसकी शुरुआती कीमत 1,699 युआन है।
  • Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
    Xiaomi 18 Pro सिंतबर में लॉन्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। Weibo पर Xiaomi ने फोन के रियर लुक को टीज किया है। ब्रांड ने “Generating” शब्द पर फोकस किया है। कयास है कि फोन के रियर डिस्प्ले पर रोचक फीचर मिल सकता है जो AI कंटेंट (AI generated content) भी दिखा सकता है।
  • Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
    Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 5G लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन में 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP डुअल रियर कैमरा और 8000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और कंपनी इसके लिए 4 साल के OS अपडेट व 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। इसकी बिक्री 12 अगस्त से शुरू होगी।
  • ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
    Poco ने भारत में अपना नया POCO M8 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा, Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 और 4 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा किया गया है। इसकी शुरुआती लॉन्च कीमत 21,999 रुपये (ऑफर्स के बाद) रखी गई है। स्मार्टफोन 7 अगस्त से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
    Realme की ओर से Realme Power Days Sale चालू है जिसमें धांसू बैटरी वाले फोन डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदे जा सकते हैं। इस सेल में Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G, और Realme P4R 5G जैसे फोन भारी छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं। रियलमी पावर डेज सेल सीमित समय के लिए शुरू की गई है।
  • Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
    Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 6.8-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है। Realme C100x को भारत में 14,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसकी पहली सेल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
  • OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
    OnePlus ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर्स के बाद इसे 19,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकेगा। फोन में 8,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर और 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और 50MP रियर कैमरा, Google Gemini, AI Eraser तथा IP65 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 3 दिन तक चल सकती है।
  • बार-बार चार्जिंग से छुटकारा! चेक करें 8,000mAh से 10,001mAh बैटरी वाले ये 8 फोन
    स्मार्टफोन कंपनियां अब बड़ी बैटरी वाले डिवाइसेज पर तेजी से काम कर रही हैं। भारत में OnePlus, Vivo, Realme और Poco जैसे ब्रांड 8,000mAh से लेकर 10,001mAh तक की बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर चुके हैं। इनमें कई मॉडल 80W, 90W और 100W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी की वजह से बड़ी बैटरी होने के बावजूद ये फोन ज्यादा मोटे या भारी नहीं हैं। अगर आपकी प्राथमिकता लंबा बैटरी बैकअप है, तो यह लिस्ट आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
  • Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
    Realme ने भारत में अपना नया P4R 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 8000mAh Titan Battery के साथ आता है, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। स्मार्टफोन में 6.8 इंच का 144Hz Sunlight Display, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, 5300mm² VC Cooling System और Google Gemini समेत कई AI फीचर्स मिलते हैं। लॉन्च ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। बिक्री 17 जून से Flipkart और realme.com पर शुरू होगी।
  • Tecno Pova Curve 2 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: 30 हजार की रेंज में कौन बेहतर?
    Tecno Pova Curve 2 5G को भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है और इसकी सीधी टक्कर Poco F7 5G और Samsung Galaxy A55 से होती है। Tecno फोन में 6.78 इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर और 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। वहीं Poco F7 5G में Snapdragon 8s Gen 4 चिप और 90W फास्ट चार्जिंग दी गई है। Samsung Galaxy A55 ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। तीनों फोन मिड रेंज सेगमेंट में अलग अलग खूबियों के साथ मुकाबला कर रहे हैं।
  • Tecno Pova Curve 2 5G फोन 8000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Tecno ने भारत में अपना नया Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कीमत की बात करें तो Tecno Pova Curve 2 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल 29,999 रुपये में आएगा। यह फोन Mystic Purple, Storm Titanium और Melting Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। सेल 20 फरवरी से Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी, जबकि प्री बुकिंग 13 फरवरी से चालू है। लॉन्च ऑफर के तहत सभी बैंकों पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 3 या 6 महीने के नो कॉस्ट EMI पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »