₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन

Poco M8 Power भारत में लॉन्च हो गया है। नया 5G स्मार्टफोन 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा के साथ आता है।

₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन

Photo Credit: Poco

Poco M8 Power की भारत में कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Poco M8 Power में 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी दी गई है
  • स्मार्टफोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट से लैस
  • लॉन्च ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत 21,999 रुपये होगी
विज्ञापन

Poco ने भारत में अपना नया Poco M8 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP AI डुअल कैमरा और Android 16-बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। मार्केट में इसे ₹25 हजार की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है, जो वर्तमान में सबसे प्रतिद्वंदी सेगमेंट में से एक है। Poco M8 Power की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बड़ी 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी है, जो लंबा बैटरी बैकअप देने का दावा करती है। 

Poco M8 Power को 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत क्रमशः 24,999 रुपये और 27,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत पहले 12 घंटे के लिए 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 2,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस मिलने के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 21,999 रुपये और 24,999 रुपये हो जाती है। 

स्मार्टफोन 7 अगस्त से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे 9 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ भी खरीद सकेंगे।

Poco M8 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी है। इसमें Xiaomi का Surge G1 Battery Management Chip दिया गया है, जो बैटरी मैनेजमेंट को बेहतर बनाने का काम करता है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और बॉक्स में 45W का चार्जर भी मिलता है। इसके अलावा इसमें 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर यह अन्य डिवाइस चार्ज करने के लिए पावर बैंक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन में 6.9-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट के साथ आता है। इसमें Sunlight Display, TÜV Eye Protection, Wet Touch 2.0 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

फोटोग्राफी के लिए Poco M8 Power में 50MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा ऐप में Film Filters, Dynamic Photos, Pro Mode, Time-lapse, Panorama, Document Mode और Voice Shutter जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें Video Beauty, Fill Light और Teleprompter का सपोर्ट मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए यह स्मार्टफोन 4nm प्रोसेस पर बने Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट से लैस है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM, 8GB तक वर्चुअल RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1 और IR Blaster जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Poco M8 Power Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए 4 साल तक Android/सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  2. सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
  3. ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
  4. Flipkart Sale: ₹60,990 MRP वाला 1.5 टन AC महज ₹31,490 में, देखें टॉप 5 डील्स
  5. रूस ने बढ़ा दी Elon Musk की टेंशन! बनाया Anti-Starlink सिस्टम, ऐसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी
  6. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  7. OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Apple ऐप स्टोर से हटाया गया Telegram, अब डाउनलोड नहीं कर पाएंगे यूजर्स
  9. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  10. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »