• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Xiaomi यूजर्स के लिए खुशखबरी, सभी 5G स्‍मार्टफोन पर फर्राटे भरेगा Jio का True 5G इंटरनेट

Xiaomi यूजर्स के लिए खुशखबरी, सभी 5G स्‍मार्टफोन पर फर्राटे भरेगा Jio का True 5G इंटरनेट

Xiaomi India ने यूजर्स को 5G का अनुभव देने के लिए Jio के साथ हाथ मिलाया है।

Xiaomi यूजर्स के लिए खुशखबरी, सभी 5G स्‍मार्टफोन पर फर्राटे भरेगा Jio का True 5G इंटरनेट

Photo Credit: Twitter/Xiaomi/Jio

Xiaomi India ने यूजर्स को 5G का अनुभव देने के लिए Jio के साथ हाथ मिलाया है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन्स को जियो के ट्रू 5G नेटवर्क पर कड़े टेस्ट से गुजारा गया
  • रेडमी के ज्यादातर फोन Jio True 5G पर कर रहे काम
  • सेटिंग्स में यूजर्स को करना होगा एक छोटा सा बदलाव
विज्ञापन
Xiaomi India ने यूजर्स को 5G का अनुभव देने के लिए Jio के साथ हाथ मिलाया है। इस भागीदारी के बाद Xiaomi और Redmi स्मार्टफोन्स पर यूजर्स Jio True 5G का बेहतरीन अनुभव कर सकेंगे। इसके लिए स्मार्टफोन की सेटिंग्स में कुछ बदलाव करने होंगे, जिसके बाद स्मार्टफोन पर 5जी नेटवर्क इस्तेमाल किया जा सकेगा। शाओमी ने इस घोषणा के साथ ही स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट जारी की है जिन पर यूजर्स आसानी से 5जी नेटवर्क में स्विच कर सकेंगे। 

Jio के ट्रू 5G स्टैंडअलोन (SA) नेटवर्क का सपोर्ट अपने स्मार्टफोन्स में देने के लिए Xiaomi ने स्मार्टफोन मॉडल्स के सॉफ्टवेयर में भी अपडेट कर दिया है। कंपनी ने स्मार्टफोन्स की जो लिस्ट जारी की है उसमें Mi 11 Ultra 5G, Xiaomi 12 Pro 5G, Xiaomi 11T Pro 5G, Redmi Note 11 Pro+ 5G, Xiaomi 11 Lite NE 5G, Redmi Note 11T 5G, Redmi 11 Prime 5G, Redmi Note 10T 5G, Mi 11X 5G, Mi 11X Pro 5G, Redmi K50i 5G, Xiaomi 11i 5G और Xiaomi 11i HyperCharge 5G शामिल हैं। इन सभी समार्टफोन्स के यूजर्स अपनी डिवाइस पर 5जी इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें सेटिंग्स में एक छोटा सा बदलाव करना होगा। यूजर्स को अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर नेटवर्क के लिए 5G को सिलेक्ट करना होगा। वर्तमान में 5G के लिए यूजर्स को वेलकम ऑफर के तहत कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ रहा है। इसलिए अगर आपके पास ऊपर बताए गए स्मार्टफोन्स में से कोई शाओमी या रेडमी फोन है तो आप जियो 5G आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

एक प्रेस रिलीज के जरिए कंपनी ने बताया है कि Xiaomi के Redmi K50i और Redmi Note 11T 5G जैसे स्मार्टफोन्स को रिलायंस जियो के ट्रू 5G नेटवर्क पर कड़े टेस्ट से गुजारा गया। उसके बाद अब शाओमी और रेडमी के ज्यादातर फोन Jio True 5G पर अच्छे से काम कर रहे हैं। इस पार्टनरशिप के बारे में बताते हुए शाओमी इंडिया के प्रेसिडेंट मुरलीकृष्णन बी ने कहा कि शाओमी भारत को 5जी रेडी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन स्मार्टफोन्स के साथ वह 5जी क्रांति को लीड कर रहे हैं जिसमें किफायती दाम में आकर्षक फीचर्स के साथ 5G एक्सपीरियंस यूजर्स को दिया जा रहा है। कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने रिलायंस जियो ट्रू 5जी के साथ भागीदारी की है। 

दूसरी ओर, रिलायंस जियो के अध्यक्ष सुनील दत्त ने इस भागीदारी के बारे में कमेंट करते हुए कहा कि जियो आम आदमी तक 5जी पहुंचाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। यह बताते हुए उनको खुशी हो रही है कि Xiaomi की अपकमिंग 5G डिवाइसेज में मौजूदा नेटवर्क के अलावा स्टैंड अलोन कनेक्टिविटी भी मौजूद रहेगी। ट्रू 5जी को सपोर्ट करने के लिए इन सभी स्मार्टफोन्स में सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया है। 5G कनेक्टिविटी आने के बाद यूजर्स इन फोन पर लाइव स्ट्रीमिंग, हाई रिजॉल्यूशन वी़डियो और कॉलिंग आदि का बेहतर अनुभव पा सकेंगे। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »