वोडाफोन की 4जी सेवा दिल्ली-एनसीआर में 3 फरवरी को होगी लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जनवरी 2016 19:08 IST
प्रमुख दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया दिल्ली-एनसीआर सर्किल में अपनी 4जी सेवाएं 3 फरवरी को लॉन्च करेगी। लॉन्च के मौके पर कंपनी एक इवेंट का आयोजन करने वाली है जिसके लिए उसने मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में कोलकाता में अपनी 4जी सेवाएं शुरू करने का ऐलान किया था।

(यह भी पढ़ेंः वोडाफोन 4जी सिम पाने का तरीका)

मीडिया इनवाइट में लिखा है, ''वोडाफोन 4जी की अद्भुत दुनिया में सफ़र के लिए तैयार हो जाइए।''

कंपनी ने बताया है कि वह मार्च तक मुंबई और बंगलुरू में भी 4जी सेवा देना शुरू कर देगी। कोलकाता में कंपनी की 4जी सेवा बीबीडी बाग, पार्क स्ट्रीट, अलीपुर, बेलीगंज, साल्ट लेक सेक्टर-5, हवाईअड्डा और ईएम बायपास जैसे प्रमुख कारोबारी और आवासीय क्षेत्रों में उपलब्ध है। चरणबद्ध तरीके से जून 2016 तक पूरे शहर में 4जी सेवा उपलब्ध कर दी जाएगी।

इससे पहले केरल और कर्नाटक में उसकी 4जी सेवा शुरू की जा चुकी है। कंपनी बार-बार कहती रही है कि वोडाफोन देश की एकमात्र दूरसंचार कंपनी है, जो अपने भारतीय ग्राहकों को 4जी नेटवर्क पर ब्रिटेन, जर्मनी, रोमानिया, स्पेन और नीदरलैंड में अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सुविधा देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.