खुशखबरी! वोडाफोन की 4जी सेवा कोलकाता में शुरू

खुशखबरी! वोडाफोन की 4जी सेवा कोलकाता में शुरू
विज्ञापन
प्रमुख दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने सोमवार को कोलकाता में अपनी 4जी सेवा लॉन्च कर दी। कंपनी ने कहा कि मार्च तक वह 4जी सेवा का विस्तार दिल्ली, मुंबई और बंगलुरू में भी कर देगी।

अभी यहां 4जी सेवा बीबीडी बाग, पार्क स्ट्रीट, अलीपुर, बेलीगंज, साल्ट लेक सेक्टर-5, हवाईअड्डा और ईएम बायपास जैसे प्रमुख कारोबारी और आवासीय क्षेत्रों में उपलब्ध है।

चरणबद्ध तरीके से जून 2016 तक पूरे शहर में 4जी सेवा उपलब्ध कर दी जाएगी।

कंपनी के अधिकारी ने कहा कि इससे पहले केरल और कर्नाटक में उसकी 4जी सेवा शुरू की जा चुकी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वोडाफोन देश की एकमात्र दूरसंचार कंपनी है, जो अपने भारतीय ग्राहकों को 4जी नेटवर्क पर ब्रिटेन, जर्मनी, रोमानिया, स्पेन और नीदरलैंड में अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग सुविधा देती है।

सेवा शुरू करते हुए मुख्य संचालन अधिकारी नवीन चोपड़ा ने कहा कि केरल तथा कर्नाटक के उपभोक्ताओं की शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक और उत्साहवर्धक रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »