Vodafone का 47 रुपये वाला प्रीपेड पैक हुआ और फायदेमंद

इस रीचार्ज पैक में यूज़र को लोकल व एसटीडी कॉलिंग के लिए कुल 7,500 सेकेंड या 125 मिनट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कुल 50 मैसेज भेजे जा सकते हैं और 500 एमबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जुलाई 2018 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone के 47 रुपये वाले पैक की वैधता 28 दिनों की है
  • इसकी तुलना में Reliance Jio का 49 रुपये वाला प्रीपेड पैक है
  • Airtel के पास भी 47 रुपये का है प्लान है जो वोडाफोन को देता है चुनौती
Vodafone ने अपने 47 रुपये वाले प्रीपेड पैक में कुछ अहम बदलाव किए हैं। अब इस रीचार्ज पैक में यूज़र को लोकल व एसटीडी कॉलिंग के लिए कुल 7,500 सेकेंड या 125 मिनट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कुल 50 मैसेज भेजे जा सकते हैं और 500 एमबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। हालांकि, यही पैक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में 48 रुपये का है। वहीं, बिहार और झारखंड सर्कल में 47 रुपये में 1 जीबी 3जी/ 4जी मिलता है। गौर करने वाली बात है कि चेन्नई, कोलकाता, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में इस पैक में यूज़र को 150 मिनट का टॉक टाइम दिया जाता है।

इससे पहले Vodafone के 47 रुपये वाले प्रीपेड पैक में एक दिन की वैधता के साथ 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा दिया जाता था। इस पैक में वॉयस कॉल करने की सुविधा नहीं थी और ना ही एसएमएस भेजने की। इस बदलाव के ज़रिए वोडाफोन की कोशिश उन ग्राहकों से जुड़ने की है जो कम कीमत में हर किस्म के फायदे की उम्मीद करते हैं। इसकी तुलना में Reliance Jio का 49 रुपये वाला प्रीपेड पैक है। इसमें 1 जीबी 4जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 50 एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। अफसोस कि यह पैक सिर्फ जियो फोन यूज़र के लिए है।

गौर करने वाली बात है कि Airtel के पास एक ऐसा प्लान है जो वोडाफोन के प्लान को चुनौती देता है। इस प्रीपेड पैक की भी कीमत 47 रुपये की है। इसमें यूज़र को 150 मिनट लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल मिलते हैं। साथ में 50 एसएमएस और 500 एमबी 3जी/ 4जी डेटा दिया जाता है।

इस महीने की शुरुआत में Vodafone ने अपने चुनिंदा यूज़र के लिए अपने 458 रुपये वाले प्रीपेड पैक में कुछ बदलाव किए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस पैक में 1.4 जीबी की जगर प्रतिदिन इस्तेमाल के लिए 2.8 जीबी डेटा दिया जाता है। यह मुफ्त लोकल, एसटीडी, रोमिंग कॉल और हर दिन 100 एसएमएस के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.