फोन Snapdragon 6s Gen 4 चिप से लैस होकर आता है।
Moto G Max को Flipkart सेल में MRP से आधी कीमत में खरीदा जा सकता है।
Moto G Max को Flipkart सेल में आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। Flipkart सेल में फोन धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। यह रियर में 50MP के मेन कैमरा से लैस होकर आता है। फोन Snapdragon 6s Gen 4 चिप से लैस होकर आता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। आइए विस्तार से Moto G Max बेस्ट डील के बारे में जानते हैं।
Moto G Max को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 4GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 42,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 49% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 21,999 रुपये रह जाती है। यानी 21000 रुपये का सीधा डिस्काउंट यहां MRP पर दिया जा रहा है।
Moto G Max को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 3000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी आप यहां पर एमआरपी से इसे 24000 रुपये तक सस्ते में पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Moto G Max में 6.7 इंच FHD+ LCD डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 6GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
मोटोरोला के G Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999