वोडाफोन ने पेश किया नया अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक

वोडाफोन  ने पेश किया नया अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक
ख़ास बातें
  • 500 रुपये हर रोज पर यूज़र को 45 देशों में मुफ्त इनकमिंग सुविधा होगी
  • सभी अंतरराष्ट्रीय, स्थानीय आउटगोइंग कॉल का शुल्क एक रुपये प्रति मिनट होगा
  • अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘आई-रोम-फ्री’ प्लान पेश किया
विज्ञापन
दूरसंचार सेवाप्रदाता वोडाफोन इंडिया का कहना है कि वह 500 रुपये प्रतिदिन के शुल्क पर अपने उपभोक्ताओं को 45 देशों में मुफ्त इनकमिंग की सुविधा देगी जबकि सभी अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय आउटगोइंग कॉल का शुल्क एक रुपये प्रति मिनट होगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि जिन देशों में वोडाफोन स्वयं परिचालन करती है वहां ग्राहकों को एक मेगाबाइट इंटरनेट के लिए एक रुपये का शुल्क अदा करना होगा। इस प्रकार वह 1,024 रुपये में एक जीबी डाटा इस्तेमाल कर सकेंगे।

कंपनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को ध्यान में रखते हुए ‘आई-रोम-फ्री’ प्लान पेश किया है जिसके तहत वह उपरोक्त सेवाएं दे रहा है।

कंपनी ने कहा कि अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, आयरलैण्ड, स्पेन, यूनान, स्विट्जरलैण्ड, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, हांग-कांग, थाइलैंड, मलेशिया, तुर्की, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, डेनमार्क, चेक गणराज्य, पुर्तगाल, रोमानिया, अल्बानिया, हंगरी, लक्जमबर्ग, कनाडा, सउदी अरब, ओमान, कतर, कुवैत, श्रीलंका, न्यूजीलैण्ड, जापान, कोरिया, रूस, ताईवान, मॉरीशस और मोरक्का इत्यादि देशों में उसके ग्राहक 4जी नेटवर्क का लाभ ले सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, vodafone india, vodafone roaming
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  2. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  3. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  4. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  5. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  6. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
  8. iPhone 16 अगस्त में खरीदें ₹20,000 सस्ता, साल की सबसे बड़ी डील
  9. iQOO Z11 vs Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »