Vodafone ने रमज़ान के मौके पर लॉन्च किए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा पैक

टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन इंडिया ने मंगलवार को रमज़ान के मौके पर नए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ मुफ्त डेटा वाले पैक लॉन्च किए। इन पैक को उत्तर प्रदेश पश्चिम और उत्तराखंड के ग्राहकों के लिए पेश किया गया है।

Vodafone ने रमज़ान के मौके पर लॉन्च किए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा पैक
ख़ास बातें
  • वोडाफोन ने रमज़ान के दौरान अनलिमिटेड कॉल और डेटा ऑफर पेश किया है
  • 2जी व 3जी ग्राहक 5 रुपये व 19 रुपये में अनलिमिटेड डेटा का मज़ा ले सकते है
  • 2जी यूज़र को 253 रुपये में अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी के साथ डेटा मिलेगा
विज्ञापन
टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन इंडिया ने मंगलवार को रमज़ान के मौके पर नए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ मुफ्त डेटा वाले पैक लॉन्च किए। इन पैक को उत्तर प्रदेश पश्चिम और उत्तराखंड के ग्राहकों के लिए पेश किया गया है।

रमज़ान स्पेशल पैक के तहहत, 2जी और 3जी ग्राहक 5 रुपये व 19 रुपये में अनलिमिटेड डेटा ऑफर का मज़ा ले सकते हैं। 2जी ग्राहक 253 रुपये वाले पैक को खरीदकर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ मुफ्त अनलिमिटेड डेटा का लाभ ले सकते हैँ। इस ऑफर के तहत, ग्राहक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ 1 जीबी डेटा प्रतिदिन ऑफर का फ़ायदा 345 रुपये चुकाकर ले सकते हैं।

पिछले महीने, Vodafone ने अपने वोडाफोन रेड पोस्टपेड ग्राहकों के लिए 'वोडाफोन रेड शील्ड' प्रोग्राम की शुरुआत की थी। इस प्रोग्राम के तहत टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में खरीदे गए स्मार्टफोन पर 50,000 रुपये तक की इंश्योरेंस कवर देगी। 6 महीने पहले खरीदे गए स्मार्टफोन भी वोडाफोन के इस इंश्योरेंस प्रोग्राम का हिस्सा होंगे। मज़ेदार बात यह है कि वोडाफोन रेड शील्ड में ग्राहकों के फोन की चोरी पर भी इंश्योरेंस दिया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि चोरी पर बीमा की यह अपने किस्म की पहली सेवा है। इसके अलावा डैमेज कवर तो मिलेगा।

डाफोन रेड शील्ड के वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 720 रुपये है। ग्राहकों से यह राशि 12 महीने के इंस्टॉलमेंट में ली जाएगी, यानी हर महीने बिल में 60 रुपये अतिरिक्त लगेगा। और इसकी वैधता 12 महीने की होगी। वोडाफोन रेड शील्ड ऐप को आईओएस ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यूज़र को मालवेयर प्रोटेक्शन के अलावा अन्य सिक्योरिटी फ़ीचर भी मिलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone Ramzan Special Pack, Telecom, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »