Vodafone का 9 रुपये वाला पैक, अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेगा डेटा भी

Vodafone ने शुक्रवार को मात्र 9 रुपये नया प्रीपेड पैक पेश किया। यह अनलिमिटेड वॉयस, एसएमएस और 100 एमबी डेटा के साथ आता है। बता दें कि इस पैक की वैधता सिर्फ एक दिन की है।

Vodafone का 9 रुपये वाला पैक, अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेगा डेटा भी
ख़ास बातें
  • यह अनलिमिटेड वॉयस, एसएमएस और 100 एमबी डेटा के साथ आता है
  • नया पैक वोडाफोन के यूपी ईस्ट सर्कल में उतारा गया है
  • यूज़र इस पैक के फायदे रीचार्ज के दिन मध्यारात्रि 12 बजे तक पाते रहेंगे
विज्ञापन
Vodafone ने शुक्रवार को मात्र 9 रुपये नया प्रीपेड पैक पेश किया। यह अनलिमिटेड वॉयस, एसएमएस और 100 एमबी डेटा के साथ आता है। बता दें कि इस पैक की वैधता सिर्फ एक दिन की है। देखा जाए तो कंपनी की कोशिश रिलायंस जियो की बढ़ती लोकप्रियता को चुनौती देने की तो है ही, साथ में अपने सब्सक्राइबर की छोटी से छोटी सहूलियतों को पूरा करने की भी है। नया पैक वोडाफोन के यूपी ईस्ट सर्कल में उतारा गया है। इसके ज़रिए कंपनी लगभग ऐसे ही फायदे के साथ आने वाले एयरटेल के 9 रुपये वाले पैक को चुनौती देना चाहती है। इसका मुकाबला Reliance Jio के 19 रुपये वाले पैक से भी है जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ इस्तेमाल के लिए 150 एमबी डेटा मिलता है।

9 रुपये के पैक की मदद से पूर्वी उत्तर प्रदेश के वोडाफोन सब्सक्राइबर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल की सुविधा पाएंगे। इसके अलावा 100 एसएमएस भी मुफ्त होंगे। साथ में इस्तेमाल के लिए 100 एमबी डेटा मिलेगा। इस पैक की वैधता एक दिन है। इसका मतलब है कि यूज़र इस पैक के फायदे रीचार्ज के दिन मध्यारात्रि 12 बजे तक पाते रहेंगे। इस सर्कल के सब्सक्राइबर माय वोडाफोन ऐप या पास के रीचार्ज शॉप में जाकर इस पैक को चुन सकते हैं।

जहां वोडाफोन का यह पैक सिर्फ यूपी ईस्ट के यूज़र के लिए है, एयरटेल का 9 रुपये वाला पैक देशभर में उपलब्ध है। इसमें भी यूज़र को अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस और 100 एमबी डेटा मिलता है। जियो का प्लान 19 रुपये का है। इसमें अनलिमिटेड कॉल के साथ 20 एसएमएस और 150 एमबी डेटा मिलता है।

बीते महीने वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 349 रुपये का नया पैक लॉन्च किया था। Vodafone के इस प्रीपेड पैक से रीचार्ज करवाने वाले यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  2. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  3. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  4. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  5. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  6. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  7. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  8. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  9. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  10. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »