• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio और Airtel से आधी कीमत में सरकारी कंपनी दे रही 365 दिनों की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग

Jio और Airtel से आधी कीमत में सरकारी कंपनी दे रही 365 दिनों की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देश में तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है और 5G की तैयारी तेजी के साथ कर रही है।

Jio और Airtel से आधी कीमत में सरकारी कंपनी दे रही 365 दिनों की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग

Photo Credit: Pexels/Sharath G

BSNL के ₹1,551 वाले रिचार्ज प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।

ख़ास बातें
  • BSNL के ₹1,551 वाले रिचार्ज प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के ₹3,599 वाले रिचार्ज प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है।
  • Airtel के ₹3599 वाले रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देश में तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है और 5G की तैयारी तेजी के साथ कर रही है। अगर आप निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे प्लान के बजाय कुछ बजट में तलाश कर रहे हैं तो सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL के प्लान मददगार साबित हो सकते हैं। जी हां BSNL का ₹1,551 वाला रिचार्ज प्लान कम दाम में साल भर की वैधता प्रदान करता है। आइए BSNL के ₹1,551 वाले रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

BSNL का ₹1,551 वाला रिचार्ज प्लान
BSNL के ₹1,551 वाले रिचार्ज प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में कुल 2400 एसएमएस भी प्रदान किए जाते हैं। वैधता के मामले में यह प्लान 365 दिनों तक चल सकता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps से कम हो जाती है।  

वहीं Jio और Airtel इतने फायदों के साथ 365 दिनों की वैधता वाले प्लान लगभग दोगुनी कीमत में प्रदान करते हैं।

Jio का ₹3,599 वाला रिचार्ज प्लान
Jio के ₹3,599 वाले रिचार्ज प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। यह प्लान Jio Apps का एक्सेस प्रदान करता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 kbps तक गिर जाती है। इस प्लान में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा Google Gemini बेनिफिट्स मिलते हैं। यह प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा भी प्रदान करता है। इसमें 5G, AI और मूवी का एक्सेस मिलता है।

Airtel का ₹3599 वाला रिचार्ज प्लान 
Airtel के ₹3599 वाले रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा प्रदान किया जाता है। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस भी प्रदान करता है। इसके अलावा कंपनी 12 महीने के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की सुविधा देती है। ग्राहकों को फ्री हेलोट्यून्स और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले पर फ्री कंटेंट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL 365 Days Plan, Jio, Airtel
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »