दिल्ली-एनसीआर में वोडाफोन ने पेश किए कई नए ऑफर

दिल्ली-एनसीआर में वोडाफोन ने पेश किए कई नए ऑफर
विज्ञापन
दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में उपभोक्ताओं की एक करोड़ की संख्या हासिल करने के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए कई नये ऑफर पेश किए हैं जिनमें प्रति फोन काल या ब्राउजिंग पर आकषर्क उपहार भी शामिल हैं।

कंपनी ने आज एक विज्ञप्ति में अपने ऑफर की घोषणा करते हुए कहा कि उसके नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए कॉल या इंटरनेट सर्फिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक हर मिनट अतिरिक्त टॉकटाइम, हर वैकल्पिक घंटे पर एक स्मार्टफोन, हर दिन एक एलईडी टीवी, हर सप्ताह एक मोटरसाइकिल, हर पंद्रह दिन पर एक कार और बंपर इनाम के तौर पर सोना जीत सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में वोडाफोन के एक करोड़ ग्राहकों का दावा दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा 31 मार्च 2016 तक के जारी आंकड़ों पर आधारित है। विज्ञप्ति के मुताबिक ट्राई ने 25 मई को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के ‘वायरलैस सब्सक्राइबर बेस’ आंकड़ों को जारी किया था।

कंपनी ने बताया कि उसके पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों तरह के ग्राहकों के लिए यह ऑफर 15 जून से 31 जुलाई तक मान्य है। वोडाफोन के दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के कारोबार प्रमुख अपूर्व मेहरोत्रा ने कहा, ‘वोडाफोन का कारोबार का दर्शन ग्रहाकों के विश्वास के लिए उन्हें पुरस्कृत करना तथा उनको उच्चतम कोटि की सेवा देना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, talktime, offer, delhi ncr

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »