वोडाफोन की 4जी सेवाएं मुंबई में लॉन्च

वोडाफोन की 4जी सेवाएं मुंबई में लॉन्च
विज्ञापन
वोडाफोन इंडिया ने मुंबई में अपनी 4जी सेवाओं की शुरुआत कर दी है। लॉन्च इवेंट के मौके पर वोडाफोन के मुंबई सर्किल के बिजनेस हेड इशमीत सिंह ने बताया कि कंपनी अपनी 4जी सेवा को मुंबई में लॉन्च को लेकर बेहद ही उत्साहित है। इसका फायदा करीब 90 लाख उपभोक्ता उठा पाएंगे।

उन्होंने बताया, ''वोडाफोन 4जी सेवा को मुंबई के मुख्य बिजनेस और रिहायशी इलाकों में धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जाएगा। यह सेवा मार्च महीने तक मुंबई के हर इलाके में बहाल कर दी जाएगी।''

(यह भी पढ़ें: वोडाफोन 4जी सिम पाने का तरीका)

जिन वोडाफोन उपभोक्ताओं के स्मार्टफोन में एफडीडी एलटीई बैंड 3 (1800 मेगाहर्ट्ज़) नेटवर्क के लिए सपोर्ट मौजूद है, वे मुंबई में कंपनी की 4जी सेवाओं का फायदा उठा पाएंगे।

गौरतलब है कि कंपनी ने इस महीने ही दिल्ली-एनसीआर में अपनी 4जी सेवा शुरू करने की जानकारी दी थी। इससे पहले कोलकाता, केरल और कर्नाटक में उसकी 4जी सेवा शुरू की जा चुकी है। इस मौके पर कंपनी ने बताया कि बेंगलुरू में इन सेवाओं को गुरुवार को लॉन्च कर दिया जाएगा।

वोडाफोन ने यह बताया कि 4जी यूज़र वोडाफोन प्ले सर्विस के जरिए तीन महीने के लिए सिनेमा, टेलीविजन और म्यूजिक मुफ्त इस्तेमाल कर पाएंगे।  यूज़र को इन सेवाओं का फायदा उठाने के लिए 4जी सिम लेना होगा। 4जी मोबाइल वाई-फाई भी उपलब्ध कराया जाएगा जिसे एक वक्त पर 10 डिवाइस द्वारा एक्सेस किया जा सकेगा।

अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तरफ वोडाफोन भी अपने मौजूदा उपभोक्ताओं को मुफ्त में 4जी सिम कार्ड मुहैया करा रही है। कंपनी बार-बार कहती रही है कि वोडाफोन देश की एकमात्र दूरसंचार कंपनी है, जो अपने भारतीय ग्राहकों को 4जी नेटवर्क पर ब्रिटेन, जर्मनी, रोमानिया, स्पेन और नीदरलैंड में अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सुविधा देती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  2. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  3. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  7. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  8. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  9. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  10. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »