Vodafone ने लॉन्च किए नए अनलिमिटेड कॉल और डेटा प्लान, जानें इस बारे में

वोडाफोन इंडिया ने बुधवार को अपना नया अनलिमिटेड इंटरनेशनल प्लान लॉन्च कर दिया। कंपनी ने बताया कि ब्रिटेन और यूरोप में इन प्लान की कीमत 180 रुपये प्रतिदिन है।

Vodafone ने लॉन्च किए नए अनलिमिटेड कॉल और डेटा प्लान, जानें इस बारे में
विज्ञापन
वोडाफोन इंडिया ने बुधवार को अपना नया अनलिमिटेड इंटरनेशनल प्लान लॉन्च कर दिया। कंपनी ने बताया कि ब्रिटेन और यूरोप में इन प्लान की कीमत 180 रुपये प्रतिदिन है।

दुनियाभर में यात्रा करने वाले यूज़र अब आसानी से किसी पैक को एक्टिवेट कर सकते हैं। और अपने नंबर को ब्रिटेन व यूरोप के दूसरे लोकप्रिय ट्रैवल डेस्टिनेशन जर्मनी, स्पेन, इटली, नीदरलैंड्स, तुर्की, ग्रीस, पुर्तगाल, चेक रिपब्लिक, रोमानिया और हंग्री में भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि, यूरोप के अलावा अमेरिका, यूएई, सिंगापुर और मलेशिया जैसे देशों में भी इसी कीमत पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा पैक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पैक कुल 18 देशों के लिए है।

यह पैक कई अलग-अलग किफ़ायती दाम में उपलब्ध है। इनमें 28 दिनों के लिए 5,000 रुपये और हर 24 घंटे के लिए 500 रुपये तक का पैक शामिल है। 18 देशों में अनलिमिटेड कॉल व डेटा ऑफर के अलावा, इस पैक में यूज़र को 42 देशों में अपना फोन मुफ्त इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलती  है।

कंपनी ने पिछले महीने देश में अपना नया रीचार्ज प्लान पेश किया था जो 392 रुपये का है। प्लान में आपको हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा होगी। 28 दिनों की वैधता वाले इस पैक में रोमिंग में इनकमिंग भी मुफ्त होगा। इसके अलावा कंपनी ने नया होम एंड रोम मासिक पैक भी पेश किया है जो 198 रुपये का है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone india, Vodafone internation plan
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  9. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »