Vodafone 392 रुपये में दे रही है 28 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

वोडाफोन इंडिया ने मंगलवार को नया डेटा और वॉयस कॉम्बो पैक पेश किया। यह पैक दिल्ली-एनसीआर के प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। कंपनी इस पैक के ज़रिए रिलायंस जियो को चुनौती देना चाहती है। नया रीचार्ज प्लान 392 रुपये का है।

Vodafone 392 रुपये में दे रही है 28 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
ख़ास बातें
  • पहली नज़र में पुराना यह 349 रुपये वाला पैक ही लगता है
  • कंपनी ने नया होम एंड रोम मासिक पैक भी पेश किया है जो 198 रुपये का है
  • पैक दिल्ली-एनसीआर के प्रीपेड ग्राहकों के लिए हैं
विज्ञापन
वोडाफोन इंडिया ने मंगलवार को नया डेटा और वॉयस कॉम्बो पैक पेश किया। यह पैक दिल्ली-एनसीआर के प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। कंपनी इस पैक के ज़रिए रिलायंस जियो को चुनौती देना चाहती है। नया रीचार्ज प्लान 392 रुपये का है। प्लान में आपको हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा होगी। 28 दिनों की वैधता वाले इस पैक में रोमिंग में इनकमिंग भी मुफ्त होगा। इसके अलावा कंपनी ने नया होम एंड रोम मासिक पैक भी पेश किया है जो 198 रुपये का है।

त्योहारी सीज़न से ठीक पहले Vodafone द्वारा पेश किया गया 392 रुपये का डेटा और वॉयस कॉम्बो पहली नज़र में पुराना 349 रुपये वाला पैक ही लगता है। यह पैक पहले से ही दिल्ली-एनसीआर के प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहा है। 392 रुपये वाले पैक में मिलने वाले फायदे पुराने पैक से पूरी तरह से मेल खाते हैं। इसके अलावा एक होम एंड रोम रोमिंग पैक है। 198 रुपये वाले इस पैक से रीचार्ज कराने के बाद ग्राहक वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। इसके अलावा 28 दिन तक इस्तेमाल करने के लिए 2 जीबी डेटा दिया जाएगा।

वोडाफोन का कहना है कि नए वोडाफोन पैक उन ग्राहकों के लिए जो अकसर ही अपने घर जाते हैं। यह उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे जगहों के यात्रियों के लिए है। नए पैक के बारे में वोडाफोन इंडिया के अधिकारी आलोक वर्मा ने कहा, "त्योहारी सीज़न में दिल्ली-एनसीआर के ढेरों ग्राहक रोमिंग पर जाते हैं। हमें लगा कि इन ग्राहकों को ऐसे ही किफायती रीचार्ज पैक की ज़रूरत है, ताकि वह अपने घर से बाहर रहने के बावजूद अपने साथियों के साथ संपर्क में रह सकें।"

उन्होंने आगे कहा, "वोडाफोन दिल्ली ने इस ज़रूरत को पूरा करने के लिए यह रीचार्ज पैक पेश किया है। अब छुट्टियों पर जाने से पहले 392 या 198 रुपये में से एक पैक को चुनना ना भूलें।"

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »