Vodafone Idea के पोस्टपेड प्लान अब वोडफोन रेड ब्रांड के तहत होंगे उपलब्ध

Vodafone Idea द्वारा किया गया यह बदलाव शुरुआत में मुंबई में लागू किया जाएगा, जिसके बाद धीरे-धीरे इसे देश के अन्य हिस्सों में लागू किया जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि दोनों कंपनियों के प्रीपेड प्लान पहले जैसे अलग ब्रांडिंग के तौर पर उपलब्ध होंगे।

Vodafone Idea के पोस्टपेड प्लान अब वोडफोन रेड ब्रांड के तहत होंगे उपलब्ध

Vodafone Idea के सभी पोस्टपेड प्लान अब वोडाफोन रेड ब्रांडिंग के तहत उपलब्ध होंगे

ख़ास बातें
  • Idea के इस समय मार्केट में दो निर्वाणा प्लान उपलब्ध हैं
  • Vodafone भी आइडिया से मेल खाते दो वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान देता है
  • वोडाफोन के पास एक 999 रुपये का अतिरिक्त पोस्टपेड प्लान भी मौजूद है
विज्ञापन
Vodafone Idea ने गुरुवार को एक घोषणा में यह जानकारी दी है कि अब कंपनी के सभी पोस्टपेड प्रोडक्ट और सर्विस वोडाफोन रेड ब्रांडिंग के तहत उपलब्ध होंगे। इसका मतलब है कि दोनों कंपनियों के सभी पोस्टपेड प्लान वोडाफोन रेड प्लान में बदल जाएंगे। उदाहरण के लिए, यदि आप आईडिया का कोई निर्वाणा पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब आपको सीधे आपके मौजूदा प्लान से मेल खाते वोडाफोन रेड प्लान में विस्थापित कर दिया जाएगा।

कंपनी ने बयान में कहा है कि यह बदलाव एंटरप्राइज आइडिया पोस्टपेड ग्राहकों पर भी लागू होगा। बता दें कि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अगस्त 2018 में आथ मिला लिया था। इसके बाद से दोनों कंपनी अपने अधिकतम प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में एक जैसे फायदे रहे रही हैं।

वोडाफोन आइडिया ने इस कदम की घोषणा के समय यह भी जानकारी दी है कि सर्किल के हिसाब से वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान Vodafone और Idea के हर स्टोर और डिजिटल चैनल के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यह बदलाव शुरुआत में मुंबई में लागू किया जाएगा, जिसके बाद धीरे-धीरे इसे देश के अन्य हिस्सों में लागू किया जाएगा। वोडाफोन आइडिया ने यह भी साफ किया है कि दोनों कंपनियों के प्रीपेड प्लान पहले की तरह अलग-अलग ब्रांडिंग के तौर पर उपलब्ध होंगे।

आइडिया ग्राहकों के लिए इस समय कंपनी Nirvana 399 और Nirvana 499 पोस्टपेड प्लान देती है, जो वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान से पूरी तरह से मेल खाते हैं। हालांकि Vodafone अपने ग्राहकों को एक RedX लिमिटेड एडिशन पोस्टपेड प्लान भी देता है, जिसकी कीमत 999 रुपये है। इस प्लान में कुछ अतिरिक्त फायदों के साथ एक अमेज़न प्राइम और नेटफ्लिक्स (बेसिक) का एक साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »