Vodafone Idea का ये रिचार्ज करने पर फ्री मिलेगा JioHotstar

अगर आप बिना कुछ खर्च किए JioHotstar जैसे ओटीटी सब्सक्रिप्शन का लाभ लेना चाहते हैं तो बिलकुल सही जगह पर आए हैं।

Vodafone Idea का ये रिचार्ज करने पर फ्री मिलेगा JioHotstar

Photo Credit: Unsplash/Vitaly Gariev

Vodafone Idea के 239 रुपये वाले प्लान में कुल 2GB डाटा दिया जाता है।

ख़ास बातें
  • Vodafone Idea के 239 रुपये वाले प्लान में कुल 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea के 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।
  • Vodafone Idea के 340 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
अगर आप बिना कुछ खर्च किए JioHotstar जैसे ओटीटी सब्सक्रिप्शन का लाभ लेना चाहते हैं तो बिलकुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea की बात कर रहे हैं जो कि अपने प्रीपेड प्लान के साथ JioHotstar का लाभ फ्री में प्रदान करती है। इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डाटा और एसएमएस का लाभ भी मिलता है। यहां हम आपको JioHotstar के सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vodafone Idea 239 रुपये का प्लान
Vodafone Idea के 239 रुपये वाले प्लान में कुल 2GB डाटा दिया जाता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। यह प्लान कुल 300 एसएमएस प्रदान करता है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में 1 महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vodafone Idea 340 रुपये प्लान
Vodafone Idea का 340 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1GB डाटा प्रदान करता है। वहीं अतिरिक्त 1GB डाटा भी मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में 1 महीने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है। वहीं अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ दिया जाता है।

Vodafone Idea 399 रुपये प्लान
Vodafone Idea का 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा प्रदान किया जाता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस दिए जाते हैं। यह प्लान रात 12 बजे से लेकर सुबह 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा लाभ प्रदान करता है। इस प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर का लाभ भी मिलता है, जिसे पूरा सप्ताह का बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार उपयोग किया जा सकता है। अन्य फायदों में 1 महीन के लिए JioHotstar Mobile का फ्री एक्सेस मिलता है। यह प्लान हर महीने 2GB डाटा बैकअप भी प्रदान करता है। हाई स्पीडा डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps हो जाती है।

 

Vodafone Idea के 340 रुपये वाले प्लान में कितना डाटा मिलता है?

Vodafone Idea के 340 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1GB डाटा प्रदान किया जाता है।

Vodafone Idea के 239 रुपये वाले प्लान में कितना डाटा मिलता है?

Vodafone Idea के 239 रुपये वाले प्लान में कुल 2GB डाटा दिया जाता है।

Vodafone Idea के 399 रुपये वाले प्लान में कितना डाटा मिलता है?

Vodafone Idea का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 2GB डाटा प्रदान करता है।

Vodafone Idea के किन प्लान में फ्री JioHotstar मिलता है?

Vodafone Idea के 239 रुपये, 340 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान में JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में फट गए ईयरबड्स! MBBS स्टूडेंट का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
  2. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च को लेकर बड़ा खुलासा, 8500mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होगा लैस!
  3. लौट आए बीते दिन! इस कंपनी ने लॉन्च किया 80-90 के दशक का कैसेट रिकॉर्डर!
  4. Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को, 7000mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. 21 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart पर धमाका डील
  6. होर्मूज से ऑयल टैंकरों को निकलने की इजाजत के लिए क्रिप्टोकरेंसी में फीस लेगा ईरान!
  7. Poco M8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन का लीक हुआ डिजाइन, 5,800mAh हो सकती है बैटरी
  9. Pluto को फिर मिलेगा ग्रह का दर्जा? 10 साल की बच्ची की अपील ने मचाई हलचल
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9000, जल्द लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »