वोडाफोन और आइडिया का होगा विलय, बनेगी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

वोडाफोन और आइडिया का होगा विलय, बनेगी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
ख़ास बातें
  • जो नई कंपनी बनेगी उसके ग्राहकों की संख्या 39.40 करोड़ तक होगी
  • विलय के बाद बनने वाली कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला होंगे
  • वोडाफोन नई कंपनी में सीएफओ नियुक्त करेगी
विज्ञापन
आइडिया सेल्युलर ने सोमवार को वोडाफोन इंडिया और वोडाफोन मोबाइल सर्विसेज के साथ मिलकर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी बनाने को मंजूरी दे दी। दोनों के मिलने से जो नई कंपनी बनेगी उसके ग्राहकों की संख्या 39.40 करोड़ तक होगी। विलय के बाद बनने वाली कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला होंगे जबकि वोडाफोन इसमें सीएफओ नियुक्त करेगी।

आइडिया सेल्युलर निदेशक मंडल की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया। आइडिया ने नियामकीय जानकारी में कहा है, "कंपनी ने वोडफोन इंडिया लिमिटेड (वीआईएल) और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी वोडाफोन मोबाइल सर्विसेज लिमिटेड (वीएमएसएल) के साथ एकीकरण को मंजूरी दे दी है।"

प्रस्तावित विलय संबंधित प्राधिकरणों से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद आगे बढ़ेगा। इसके लिये सेबी, दूरसंचार विभाग और रिजर्व बैंक से मंजूरी लेनी होगी।

नियामक को भेजी गई जानकारी के मुताबिक, "कंपनियों के एकीकरण के बाद वाआईएल के इंडस टावर्स लिमिटेड में किये गये निवेश को छोड़कर वीआईएल और वीएमएसएल का पूरा कारोबार, इसकी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क संपत्ति और सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म सभी नई कंपनी के तहत आ जाएगी।" वोडाफोन इंडिया का कुल कारोबार 5,025 करोड़ रपये और वीएमएसएल का 40,378 करोड़ रुपये है। आइडिया सेल्यूलर का कारोबार 36,000 करोड़ रुपये है। जबकि वीआईएल की नेटवर्थ 12,855 करोड़ रुपये, वीएमएसएल की 3,737 करोड़ रुपये और आइडिया सेल्युलर की 24,296 करोड़ रुपये है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Idea, Idea Cellular, Vodafone Idea Merger, Telecom, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  2. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  3. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  4. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  6. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  7. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  8. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  9. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  10. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »