• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Rs 4 एक्स्ट्रा देने पर Vi के प्लान में 28 दिन से बढ़कर मिलेगी 56 दिन की वैलिडिटी, जानें प्लान

Rs 4 एक्स्ट्रा देने पर Vi के प्लान में 28 दिन से बढ़कर मिलेगी 56 दिन की वैलिडिटी, जानें प्लान

ऐसे में यदि आप Vi ग्राहक हैं और कम कीमत में थोड़ी लम्बी वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान ढूंढ रहे थे, तो यह प्लान आपके काफी काम आने वाला है।

Rs 4 एक्स्ट्रा देने पर Vi के प्लान में 28 दिन से बढ़कर मिलेगी 56 दिन की वैलिडिटी, जानें प्लान
ख़ास बातें
  • Vi 4 रुपये के अंतर में देता है 28 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
  • “Binge All Night” और “Weekend Roll Over” सुविधा के साथ आते हैं दोनों प्ला
  • 475 रुपये में मिलता है डेली 3 जीबी डाटा
विज्ञापन
Vi टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न तरह के रीचार्ज प्लान लेकर आती है। हालांकि, कंपनी के दो रीचार्ज प्लान ऐसे हैं, जिनमें महज 4 रुपये के अंतर में आपको 28 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी प्रदान की जाती है। एक रीचार्ज प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, वहीं उसमें चार रुपये अधिक का भुगतान करने पर आपको 28 दिन की अधिक यानी कि पूरी 56 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होगी। ऐसे में यदि आप वीआई ग्राहक हैं और कम कीमत में थोड़ी लम्बी वैलिडिटी वाले रीचार्ज प्लान ढूंढ रहे थे, तो यह प्लान आपके काफी काम आने वाला है। आइए जानते हैं इन प्लान्स की पूरी डिटेल्स।

Vi कंपनी 475 रुपये की कीमत वाला एक रीचार्ज प्लान लेकर आती है। इस रीचार्ज प्लान के तहत ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी प्राप्त होती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान में डेली 3 जीबी डाटा मुहैया कराया जाता है। इसके अलावा, प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी प्रदान करता है।

इसके अलावा, वीआई कंपनी प्लान में “Binge All Night” और “Weekend Roll Over” की सुविधा भी शामिल है। बिंज ऑल नाइट के तहत आपको रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक मुफ्त इंटरनेट सुविधा प्रदान की जाती है, जो कि आपके डेली डाटा लिमिट से नहीं काटा जाता। इसके अलावा, वीकेंड रोल ओवर में सोमवार से शुक्रवार तक बचे डाटा का इस्तेमाल आप शनिवार व रविवार को कर सकते हैं।

यह तो हुई 475 रुपये वाले प्लान की बात, लेकिन यदि आपको इसी कीमत के आसपास लम्बी वैलिडिटी वाला प्लान चाहिए तो महज 4 रुपये एक्स्ट्रा देकर आप 28 से सीधे 56 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त कर सकते हैं। जी हां, वीआई कंपनी 479 रुपये का रीचार्ज प्लान लेकर आती है, जिसमें आपको पूरे 56 दिन की वैलिडिटी प्राप्त होती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान में डेली 1.5 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। यह प्लान भी “Binge All Night” और “Weekend Roll Over” की सुविधाओं के साथ आता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi Rs 475 plan, Vi Rs 479, Vi, Vodafone idea
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  3. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  4. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  6. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  7. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  8. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  9. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  10. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »