Vi ने लॉन्च किए 4 नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान, कीमत 155 रुपये से शुरू....

Vi (Vodafone Idea) ने चार नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें 155 रुपये, 239 रुपये, 666 रुपये और 699 रुपये के रीचार्ज प्लान शामिल हैं। इन प्लान्स को कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लाइव कर दिए गए हैं, जिन्हे ग्राहक तुरंत एक्टिवेट करा सकते हैं।

Vi ने लॉन्च किए 4 नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान, कीमत 155 रुपये से शुरू....
ख़ास बातें
  • 155 रुपये के प्लान में 24 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेगा 1 जीबी डाटा
  • 666 रुपये के प्लान में मिलेगा डेली 1.5 जीबी डाटा
  • 669 रुपये के प्लान में रोज़ाना मिलेगा 3 जीबी डाटा
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) ने चार नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जिनमें 155 रुपये, 239 रुपये, 666 रुपये और 699 रुपये के रीचार्ज प्लान शामिल हैं। इन प्लान्स को कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लाइव कर दिए गए हैं, जिन्हे ग्राहक तुरंत एक्टिवेट करा सकते हैं। 155 रुपयये और 239 रुपये के रीचार्ज प्लान से उन ग्राहकों को राहत मिली है, जो कि 250 रुपये के अंदर ठीक-ठाक बेनेफिट्स से लैस प्लान की तलाश कर रहे थे। टैरफ हाइक के बाद वीआई कंपनी के लो-एंड प्लान्स भी महंगे हो गए थे, जिसके बाद अब ग्राहकों को इन चार रीचार्ज प्लान के साथ अन्य विकल्प भी मिले हैं।

666 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को वॉयस कॉलिंग, वीकेंड डाटा रोलओवर, डाटा डिलाइट्स जैसे ऑफर्स और Vi Movies और TV VIP का एक्सेस प्राप्त होगा।
 

Vi Rs. 155, R.s 239, Rs. 666, Rs. 699 Plan Benefits, Validity

आइए जानते हैं उपरोक्त प्लान में ग्राहकों को क्या कुछ बेनेफिट्स मिलने वाले हैं।
 

Vi Rs. 155 prepaid plan details

155 रुपये के Vi प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 1 जीबी डाटा 24 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होगा। साथ ही इसमें अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस की सुविधा शामिल है।
 

Vi Rs. 239 prepaid plan details

239 रुपये के वीआई प्लान में ग्राहकों को डेली 1 जीबी डाटा 24 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होगा। साथ ही इसमें अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा शामिल है।
 

Vi Rs. 666 prepaid plan details

666 रुपये के वीआई प्लान में ग्राहकों को डेली 1.5 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। इस प्लान की वैलिडिटी 77 दिन की है। साथ ही प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा शामिल है। अतिरिक्त बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें Binge All Night, Data Delight Offer, Weekend Data Rollover और Vi Movies व TV का फ्री एक्सेस भी शामिल है।
 

Vi Rs. 699 prepaid plan details

699 रुपये के वीआई प्लान में ग्राहकों को डेली 3 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। साथ ही प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा 56 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होगी। अतिरिक्त बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें Binge All Night, Data Delight Offer, Weekend Data Rollover और Vi Movies व TV का फ्री एक्सेस भी शामिल है।

इस हफ्ते की शुरुआत में वीआई ने Hungama music के साथ साझेदारी का ऐलान किया था, जो कि वीआई प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स को 6 महीने तक के लिए Hungama Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi, Vi Prepaid Plans
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »