• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • अपने आप डाउनलोड होने वाले वीडियो विज्ञापनों के मुद्दे पर विचार करेगा ट्राई

अपने आप डाउनलोड होने वाले वीडियो विज्ञापनों के मुद्दे पर विचार करेगा ट्राई

अपने आप डाउनलोड होने वाले वीडियो विज्ञापनों के मुद्दे पर विचार करेगा ट्राई
विज्ञापन
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) इस महीने उद्योग विशेषज्ञों के साथ अनचाहे ऑनलाइन वीडियो विज्ञापनों के मुद्दे पर सत्र का आयोजन करेगा। इस तरह के विज्ञापन उपभोक्ता की जानकारी के बिना अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं, जिससे उपभोक्ता की डेटा लागत बढ़ जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि हैदराबाद में 24 अक्टूबर को इस बारे में ट्राई द्वारा बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नियामक गहराई से इस मुद्दे की समीक्षा करेगा और देखेगा कि क्या इस तरह के डाउनलोड के नियमन की जरूरत है।

एक अधिकारी ने कहा कि कुछ साइटों के अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस तरह के अनचाहे विज्ञापन उपभोक्ता की जानकारी के बिना डाउनलोड हो जाते हैं, जिससे डेटा की खपत होती है। क्योंकि डेटा का इस्तेमाल में पारदर्शिता नहीं होती।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा सामग्री या कंटेंट के नियमन का नहीं है। ट्राई इन ऑनलाइन विज्ञापनों के कंटेंट की जांच नहीं करेगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह डेटा का इस्तेमाल गैर पारदर्शी तरीके से होने के बारे में है। 20 से 30 पैसे प्रति एमबी के हिसाब से डेटा महंगा है। इस मुद्दे की समीक्षा करने की जरूरत है।’’
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: trai, online video
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  3. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  4. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  5. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  7. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  8. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  9. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
  10. Artemis II: चांद मिशन में क्या खाएंगे एस्ट्रोनॉट? फ्रिज नहीं, ताजा खाना नहीं... NASA ने बताया पूरा सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »