वैलिडिटी खत्‍म होते ही रिचार्ज कराने की टेंशन खत्‍म, ट्राई ने दिया 90 दिनों का मौका! जानें

ट्राई के नए नियम के अनुसार, अब कोई भी सिम कार्ड रिचार्ज खत्‍म होने के 90 दिनों तक एक्टिव रहेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 जनवरी 2025 15:33 IST
ख़ास बातें
  • ट्राई का नया रूल देगा लोगों को राहत
  • रिचार्ज नहीं कराने पर भी एक्टिव रहेगा सिम
  • 90 दिनों तक एक्टिव रहेगा सिम कार्ड

अभी तक फोन नंबर की वैलिड‍िटी खत्‍म होने के कुछ दिनों में रिचार्ज कराना जरूरी था।

स्‍मार्टफोन में 2 सिम रखना आम बात है। हर कोई अपने मोबाइल में दो सिम रखता है, लेकिन रेगुलर रिचार्ज एक सिम में कराता है। दूसरे सिम को सिर्फ वैलिडिटी के लिए लोग रखते हैं और कई लोगों को वैलिडिटी बनाए रखने में लगने वाले शुल्‍क से भी झंझट होती है। अब भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने एक नया नियम जारी किया है। इसका उन लोगों को फायदा होगा जो अपना सेकंडरी सिम रिचार्ज कराना भूल जाते हैं या पैसों की झंझट से कुछ दिन वेट करना चाहते हैं। ट्राई की नई गाइडलाइंस के बाद सभी सिम कार्डों को लंबी वैलिडिटी तक एक्टिवेट रखा जा सकेगा। 

ट्राई के नए नियम के अनुसार, अब कोई भी सिम कार्ड रिचार्ज खत्‍म होने के 90 दिनों तक एक्टिव रहेगा। यानी लोग 3 महीने तक रिचार्ज नहीं करा पाए तब भी सिम एक्टिव रहेगा और कंपनी उसे दूसरे ग्राहक को ट्रांसफर नहीं कर पाएगी। इससे लोगों को बार-बार फोन रिचार्ज नहीं करना होगा। 

अगर 90 दिनों के बाद भी रिचार्ज नहीं किया जाता है और स‍िम में 20 रुपये बैलेंस बचा है तो कंपनी 20 रुपये काट सकती है, जिसके बाद वैलिडिटी 30 दिनों के लिए और बढ़ जाएगी। हालांकि अगर सिम में कोई बैलेंस नहीं है, तो नंबर बंद कर दिया जाएगा। 

अभी तक फोन नंबर की वैलिड‍िटी खत्‍म होने के कुछ दिनों में रिचार्ज कराना जरूरी है, वरना इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों कॉल्‍स बंद हो जाती हैं। नए नियम से उन लोगों को राहत मिलेगी जो नंबर रिचार्ज कराने के लिए अतिरिक्‍त समय चाहते हैं। इससे ग्राहकों के खर्च में भी कमी आएगी। याद रहे कि पिछले साल जुलाई में मोबाइल कंपनियों ने अपने रिचार्ज महंगे कर दिए थे। 
Advertisement

इसके अलावा, जो ग्राहक बीएसएनएल का सिम इस्‍तेमाल करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका सिम बिना रिचार्ज के 180 दिनों तक एक्टिव रहेगा। ट्राई का नया नियम जियो, एयरटेल, वोडा-आइडिया सभी पर लागू होगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale LIVE: ₹15,999 में Redmi 15C Prime Edition, गेमर्स के लिए iQOO 15R पर डील
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.