TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स

हाल ही में TRAI ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से अधिक पावर की मांग की थी जिससे वह 140 और 1600 सीरीज के फोन नंबर्स को गलत तरीके से स्पैम के तौर पर टैग करने वाले कॉल मैनेजमेंट ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई कर सके

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जुलाई 2026 18:03 IST
ख़ास बातें
  • TRAI ने 1600 सीरीज के फोन नंबर्स को BFSI फर्मों के लिए रिजर्व किया है
  • टेलीमार्केटिंग फर्मों को 140 सीरीज के नंबर्स का इस्तेमाल करना होता है
  • TRAI ने सरकार से अधिक पावर देने की मांग की है

टेलीमार्केटिंग से जुड़ी फर्मों केे लिए 140 सीरीज के फोन नंबर्स को जरूरी किया गया है

पिछले कुछ महीनों से टेलीमार्केटिंग और अन्य कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले फोन नंबर्स को लेकर टेलीकॉम रेगुलेटर और Truecaller जैसे कॉल मैनेजमेंट ऐप्स के बीच विवाद चल रहा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को स्पैम की कैटेगरी में रखने पर कॉल मैनेजमेंट ऐप्स को चेतावनी भी दी थी। इस मामले में TRAI ने अपने फैसले को सही करार दिया है। 

TRAI ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि उसने बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) से जुड़ी फर्मों के लिए 1600 सीरीज के फोन नंबर्स का इस्तेमाल को अनिवार्य किया था। यह फैसला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI), सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI), इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDA) और पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के कंट्रोल वाली BFSI फर्मों के लिए था। इसके अलावा 1600 सीरीज के फोन नंबर्स का इस्तेमाल 'गवर्नमेंट टु सिटीजन कम्युनिकेशन' में शामिल एंटिटीज के लिए भी अनिवार्य किया गया था। इस वजह से 1600 सीरीज के फोन नंबर्स को कॉल मैनेजमेंट ऐप्स और इस तरह के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ब्लॉक नहीं कर सकते। इन फोन नंबर्स को स्पैम की कैटेगरी में भी नहीं रखा जा सकता। 

इसके अलावा TRAI ने 140 सीरीज के नंबर्स का इस्तेमाल टेलीमार्केटिंग से जुड़ी फर्मों के लिए जरूरी किया था।। हालांकि, इस सीरीज के फोन नंबर को लेने के लिए इन फर्मों को टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के पास रजिस्टर करना होगा। TRAI ने यह भी स्पष्ट किया था कि  अगर कस्टमर्स चाहें तो वे 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कस्टमर्स को डु नॉट डिस्टर्ब (DND) रजिस्ट्री पर अपने विकल्प को दर्ज करना होगा। 

हाल ही में TRAI ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से अधिक पावर की मांग की थी जिससे वह 140 और 1600 सीरीज के फोन नंबर्स को गलत तरीके से स्पैम के तौर पर टैग करने वाले कॉल मैनेजमेंट ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई कर सके। कॉल मैनेजमेंट ऐप Truecaller के CEO, Rishit Jhunjhunwala ने TRAI के इस कदम की निंदा की थी। उन्होंने बताया था कि पिछले वर्ष TRAI ने ट्रूकॉलर को 140 और 1600 सीरीज के फोन नंबर्स के खिलाफ कम्युनिटी रिपोर्ट और स्पैम से जुड़ी जानकारी को नहीं दिखाने के लिए कहा था। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.