अगले महीने से OTP मिलने में नहीं होगी देरी, TRAI ने दिया आश्वासन

हाल ही में TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को अनरजिस्टर्ड कॉलर्स से प्रमोशनल कॉल्स को रोकने का निर्देश दिया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 22:27 IST
ख़ास बातें
  • TRAI ने एक अपडेट जारी कर यह आश्वासन दिया है
  • पिछले कुछ वर्षों में स्पैम कॉल्स की समस्या बढ़ी है
  • टेलीकॉम कंपनियों ने जाली मैसेजेज पर लगाम लगाने के लिए उपाय किए हैं

टेलीकॉम कंपनियों को अनरजिस्टर्ड कॉलर्स से प्रमोशनल कॉल्स को रोकने का निर्देश दिया गया था

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने यह आश्वासन दिया है कि 1 दिसंबर से जरूरी नेट बैंकिंग और आधार OTP मैसेजेज की डिलीवरी में कोई देरी नहीं होगी। इसके लिए TRAI ने एक अपडेट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह गलत जानकारी फैलाई जा रही थी कि अगले महीने से OTP मैसेजेज की डिलीवरी में मुश्किल होगी। 

TRAI ने बताया है कि ऐसे मैसेज की समय पर डिलीवरी में कोई रुकावट नहीं होगी। पिछले कुछ महीनों में टेलीकॉम रेगुलेटर ने सायबरक्राइम की बढ़ती समस्या पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाए हैं। इनमें विशेषतौर पर फेक कॉल्स और जाली मैसेज पर रोक लगाना शामिल है। इसके लिए 1 अक्टूबर से नए रूल्स जारी किए थे। इनमें टेलीकॉम कंपनियों के लिए बल्क मैसेजेज की शुरुआत की ट्रैकिंग का सिस्टम बनाना शामिल था। इन रूल्स को लागू करने की समयसीमा 31 अक्टूबर थी लेकिन टेलीकॉम कंपनियों के निवेदन के बाद इसे TRAI ने बढ़ाकर 30 नवंबर किया था। टेलीकॉम कंपनियों ने तकनीकी चुनौतियों का हवाला देकर समयसीमा बढ़ाने की मांग की थी। 
Advertisement

हाल ही में TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को अनरजिस्टर्ड कॉलर्स से प्रमोशनल कॉल्स को रोकने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही  टेलीकॉम कंपनियों को स्पैम कॉल्स को ब्लैकलिस्ट करने के लिए कहा गया था। TRAI के निर्देश के अनुसार, देश में सभी टेलीकॉम कंपनियों को अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स या अनरजिस्टर्ड सेंडर्स से प्री-रिकॉर्डेड, कंप्यूटर से जेनरेटेड या अन्य प्रकार की स्पैम कॉल्स को रोकने की जरूरत है।इस रूल को तोड़ने वालों के लिए परिणाम का भी फैसला किया गया है। TRAI के निर्देश में बताया गया था कि अगर किसी अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर को स्पैम कॉल्स से जुड़ा पाया जाता है तो उसे फोन कनेक्शन गंवाने पड़ सकते हैं। 

स्पैम कॉल्स की समस्या को रोकने के लिए TRAI ने ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल शुरू किया है। स्पैम कॉल्स के सेंडर की ब्लैकलिस्टिंग से जुड़ी जानकारी ओरिजिनेटिंग एक्सेस प्रोवाइडर (OAP) से सभी अन्य एक्सेस प्रोवाइडर्स को 24 घंटे के अंदर मिलेगी। इसके बाद स्पैम कॉल्स करने वाले सेंडर के सभी टेलीकॉम कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके अलावा कमर्शियल वॉयस कॉल्स करने वाले अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स को TRAI के ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म पर इस नोटिस के जारी होने के 30 दिनों के अंदर शिफ्ट किया जाएगा। 
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.