• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • एयरटेल की 5G नेटवर्क को बढ़ाने की तैयारी, नोकिया को दिया करोड़ों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट

एयरटेल की 5G नेटवर्क को बढ़ाने की तैयारी, नोकिया को दिया करोड़ों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट

पिछले दो दशकों से एयरटेल अपने नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए नोकिया के टेलीकॉम इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल कर रही है

एयरटेल की 5G नेटवर्क को बढ़ाने की तैयारी, नोकिया को दिया करोड़ों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट

कंपनी जल्द ही Tata Play का डायरेक्ट-टु-होम (DTH) बिजनेस खरीद सकती है

ख़ास बातें
  • कंपनी की योजना अपनी कवरेज और कैपेसिटी को बढ़ाने की है
  • पिछले दो दशकों से एयरटेल का नोकिया के साथ टाई-अप है
  • हाल ही में कंपनी ने स्पेक्ट्रम की अपनी बकाया रकम का कुछ हिस्सा चुकाया था
विज्ञापन
बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel ने अपने 5G नेटवर्क को बढ़ाने की तैयारी की है। इसके लिए एयरटेल ने फिनलैंड की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Nokia को करोड़ों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। नोकिया ने बताया कि इस डील में उसके 5G AirScale पोर्टफोलियो से इक्विपमेंट का इस्तेमाल करना शामिल है। 

एयरटेल ने स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में बताया है कि कंपनी की योजना अपनी कवरेज और कैपेसिटी को बढ़ाने की है। इसके लिए नोकिया को यह कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इसमें एयरटेल के मौजूदा 4G नेटवर्क को मल्टीबैंड रेडियोज और बेसबैंड इक्विपमेंट के साथ मॉडर्नाइज करना भी शामिल है। ये इक्विपमेंट 5G नेटवर्क को भी सपोर्ट कर सकते हैं। पिछले दो दशकों से एयरटेल अपने नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए नोकिया के टेलीकॉम इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल कर रही है। एयरटेल  जल्द ही Tata Play का डायरेक्ट-टु-होम (DTH) बिजनेस खरीद सकती है। दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए बातचीत चल रही है। हालांकि, Tata Play की DTH सर्विस घाटे में चल रही है। इस बिजनेस को खरीदने से कंपनी की डिजिटल TV के सेगमेंट में मौजूदगी बढ़ेगी। कंपनी को इस सेगमेंट में DishTV और कुछ अन्य कंपनियों से टक्कर मिल रही है। 

हाल ही में एयरटेल ने 2016 में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में अपनी बकाया रकम में से 8,465 करोड़ रुपये का आंशिक भुगतान किया था। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इस भुगतान के बाद उसे कितनी बकाया रकम चुकानी है। कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की बकाया रकम के दोबारा कैलकुलेशन के टेलीकॉम कंपनियों के निवेदन को ठुकरा दिया था। इसके बाद एयरटेल ने अपना बकाया रकम का कुछ हिस्सा चुकाया है। 

कंपनी ने बताया था कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट को किए गए 84 अरब रुपये से ज्यादा के भुगतान में 9.3 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट शामिल है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसने 2012 और 2015 की स्पेक्ट्रम फीस का पूरा भुगतान कर दिया था। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के शेयर में भी तेजी आई है। एयरटेल अपने 5G नेटवर्क की सबसे तेज डाउनलोड और अपलोड स्पीड के चलते बेस्ट 5G एक्सपीरिएंस प्रोवाइडर बनी थी। डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड, लाइव वीडियो, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग सहित कई कैटेगरीज में कंपनी ने पहला स्थान हासिल किया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »