स्कैम कॉल पर होगी बड़ी कार्रवाई, AI रखेगा नजर, TRAI का बड़ा कदम

ट्राई (TRAI) अब स्पैम कॉल्स के खिलाफ कार्रवाई करने का प्लान बना रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 फरवरी 2026 10:31 IST
ख़ास बातें
  • भारत में स्पैम कॉल्स लगातार बढ़ती जा रही हैं।
  • स्पैम कॉल्स में यूजर्स की निजी जानकारी की चोरी होती है।
  • स्पैम कॉल्स से बचाव के लिए एआई का उपयोग हो रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Matúš Gocman

ट्राई (TRAI) अब स्पैम कॉल्स के खिलाफ कार्रवाई करने का प्लान बना रहा है। दरअसल टेलीकॉम रेगुलेटरी ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिसमें टेलीकॉम कंपनियों के जरिए लगाए गए AI बेस्ड सॉल्यूशंस से स्पैम कॉल और मैसेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे अगर कोई शिकायत नहीं होती है तो भी मोबाइल नंबर कनेक्शन काट दिया जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार जानते हैं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) स्पैम के खिलाफ उपायों को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए काम कर रहा है। वर्तमान में टेलीकॉम कंपनियां किसी स्पैमर के खिलाफ कार्रवाई तब शुरू करती हैं जब उन्हें 10 दिनों के अंदर 5 अलग-अलग शिकायतें मिलती हैं। नए प्रस्ताव के तहत अगर कोई AI टूल या सॉल्यूशन लगातार 10 दिनों तक किसी नंबर को स्पैम के तौर पर मार्क करता है तो उसके खिलाफ किसी शिकायत न होने पर भी कार्रवाई शुरू हो सकती है।

Advertisement

हालांकि, इसके लागू होने पर डिलीवरी एजेंट और अन्य रेगुलर कॉल करने वालों जैसे गिग कर्मचारियों पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे कॉल को टेलीकॉम कंपनियों द्वारा लगाए गए AI सॉल्युशंस अनजाने में कई बार स्पैम के तौर पर मार्क कर देते हैं। फिलहाल, किसी भी कम्युनिकेशन को स्पैम के तौर पर पहचानने के लिए कोई खास नियम नहीं हैं। वहीं टेलीकॉम कंपनियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सॉल्यूशन सेंडर के इस्तेमाल के पैटर्न, कॉल या मैसेज की फ्रीक्वेंसी आदि चीजों का विश्लेषण करने के लिए AI एल्गोरिदम का उपयोग करते हैं।

ये सिर्फ कंज्यूमर को कॉलर के स्कैमर होने की संभावना के बारे में सचेत करते हैं, कॉल उठाना या नहीं यह फैसला मोबाइल यूजर पर छोड़ दिया गया है। वहीं संभावित स्पैम के तौर पर पहचाने गए कई कॉल असली कॉलर के होते हैं, जिनमें गिग वर्कर और अन्य कमर्शियल संस्थाएं भी हो सकती हैं। टेलीकॉम कंपनियां AI सॉल्यूशंस के जरिए 1 महीने में 300-400 मिलियन कॉल और मैसेज को संदिग्ध स्पैम के तौर पर मार्क कर रही हैं। हालांकि, स्पैमर्स के खिलाफ शिकायतों की संख्या बहुत कम है और औसत करीबन 10 हजार शिकायतें प्रति दिन होती हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Trai, Telecom Regulatory Authority of India, Spam Call, AI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.