मार्च में टेलीकॉम ग्राहकों की संख्या बढ़कर 105.88 करोड़ हुई

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 मई 2016 17:10 IST
देशभर में दूरसंचार ग्राहकों की कुल संख्या मार्च में थोड़ी बढ़कर 105.88 करोड़ हो गई। इसमें लैंडलाइन और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता शामिल हैं।

दूरसंचार क्षेत्र के नियामक ट्राई ने बताया कि फरवरी अंत तक दूरसंचार सेवाओं का प्रयोग करने वालों की संख्या 105.18 करोड़ थी। मार्च के अंत तक वायरलेस सब्सक्राइबर बेस पिछले महीने के मुकाबले 102.66 करोड़ से 0.68 प्रतिशत बढ़कर 103.36 करोड़ हो गया।

मार्च आखिर में मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या 103.36 करोड़ रही जबकि लैंडलाइन प्रयोग करने वालों की संख्या 2.522 करोड़ रही।

पिछले महीने के 82.89 प्रतिशत की तलना में मार्च के अंत में देश की ओवरऑल टेलीकॉम इंडस्ट्री में 83.36 प्रतिशत पर पहुंच गई। वहीं शहरी टेली-डेनसिटी बढ़कर 154.01 और ग्रामील टेली-डेनसिटी बढ़कर 51.37 प्रतिशत हो गई।
Advertisement

बात करें वायरलेस की तो प्राइवेट सर्विस प्रोवाइडर का बाजार में 91.30 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा रहा जबकि बीएसएनएल और एमटीएनएल ने सिर्फ 8.70 प्रतिशत हिस्से पर ही कब्जा किया।
Advertisement

मार्च में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर की संख्या फरवरी के 14.48 करोड़ से 3.37 प्रतिशत बढ़कर 14.97 करोड़ हो गई। ट्राई ने कहा, ''मार्च 2016 में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए कुल 44 लाख आवेदन मिले।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.