Aircel का नया रीचार्ज पैक, 154 रुपये में अनलिमिटेड कॉल के साथ 2 जीबी डेटा

नए साल के मौके पर टेलीकॉम कंपनी एयरसेल अपने यूज़र के लिए दो नए रीचार्ज पैक लेकर आई है। एयरसेल के ये रीचार्ज पैक 154 और 2018 रुपये के हैं। दोनों ही पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आते हैं।

Aircel का नया रीचार्ज पैक, 154 रुपये में अनलिमिटेड कॉल के साथ 2 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनी एयरसेल अपने यूज़र के लिए दो नए रीचार्ज पैक लेकर आई है
  • एयरसेल के ये रीचार्ज पैक 154 और 2018 रुपये के हैं
  • दोनों ही पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आते हैं
विज्ञापन
नए साल के मौके पर टेलीकॉम कंपनी एयरसेल अपने यूज़र के लिए दो नए रीचार्ज पैक लेकर आई है। एयरसेल के ये रीचार्ज पैक 154 और 2018 रुपये के हैं। दोनों ही पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए हर दिन कम से कम 1 जीबी डेटा भी मिलेगा। नए रीचार्ज पैक कंपनी ने अपने तमिलनाडु सर्कल के लिए पेश किए हैं।

सबसे पहले बात एयरसेल के 2018 रुपये वाले अनलिमिटेड रीचार्ज पैक की। इस पैक की वैधता 365 दिनों की है। ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। डेटा भी अनलिमिटेड होगा, लेकिन तेज़ स्पीड में सिर्फ 1 जीबी डेटा हर दिन दिया जाएगा। ग्राहक चाहें तो हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेज सकेंगे, बिना किसी शुल्क के। रोमिंग में इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल की भी सुविधा मिलेगी। और एयरसेल के नेटवर्क पर रोमिंग की सुविधा मुफ्त होगी।

तुलना में रिलायंस जियो का वार्षिक रीचार्ज पैक काफी महंगा है। जियो के दो पैक 360 दिन की वैधता के साथ आते हैं। ये 4,999 और 9,999 रुपये के हैं। 4,999 रुपये वाले रीचार्ज पैक में ग्राहकों को अनलिमिडेट डेटा मिलता है, लेकिन 4जी स्पीड में 350 जीबी डेटा दिया जाता है। वहीं, 9,999 रुपये में कुल 750 जीबी डेटा दिया जाता है। लेकिन यह भी गौर करना ज़रूरी है कि रिलायंस जियो 4जी नेटवर्क है और इन सबके साथ ग्राहकों को जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है। वहीं, एयरसेल 2जी/3जी नेटवर्क है।

अब बात 154 रुपये वाले रीचार्ज पैक की। Aircel के इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। इस पैक से रीचार्ज करने पर ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा तो पाएंगे ही, साथ में इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह से ग्राहक सिर्फ 154 रुपये में कुल 56 जीबी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त होगा। इस पैक में भी एयरसेल के नेटवर्क पर रोमिंग की सुविधा मुफ्त होगी। पहली नज़र में यह रीचार्ज पैक सीधे तौर पर रिलायंस जियो के 299 रुपये वाले पैक के जवाब में है। जिसमें ग्राहकों को 28 दिन में कुल 56 जीबी डेटा दिया जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aircel, Aircel Recharge, Aircel Prepaid
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  4. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  5. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  6. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  7. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  8. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  9. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »