गांव-गांव तक 5G पहुंचाने के लिए कितनी तेजी से काम कर रहीं टेलिकॉम कंपनियां, जानें

बेस ट्रांसीवर स्टेशन, इक्विपमेंट के उस पीस को कहा जाता है जो यूजर इक्‍विपमेंट (UE) और नेटवर्क के बीच वायरलैस कम्‍युनिकेशन की सुविधा प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 मार्च 2023 17:46 IST
ख़ास बातें
  • दूरसंचार मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
  • 1 लाख से ज्‍यादा बेस ट्रांसीवर स्‍टेशन हुए डिप्‍लॉय
  • टेलिकॉम कंपनियां लगा रही हैं ट्रांसीवर स्‍टेशन

आंकड़ों के अनुसार, 15 हजार 394 5G बीटीएस डिप्‍लॉय करने के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे है। इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर है, जहां 10 हजार 360 5G बीटीएस डिप्‍लॉय किए गए हैं।

भारत में 5G नेटवर्क का विस्‍तार तेजी से हो रहा है। दूरसंचार विभाग के लेटेस्‍ट डेटा से पता चला है कि टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने 5 मार्च 2023 तक भारत में कुल 1 लाख 02 हजार 215 5G बेस ट्रांसीवर स्टेशन (BTS) डिप्‍लॉय कर दिए हैं। बेस ट्रांसीवर स्टेशन, इक्विपमेंट के उस पीस को कहा जाता है जो यूजर इक्‍विपमेंट (UE) और नेटवर्क के बीच वायरलैस कम्‍युनिकेशन की सुविधा प्रदान करता है। UE का मतलब स्‍मार्टफोन्‍स, WLL फोन, वायरलेस इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले कंप्यूटर या टावरों पर लगे एंटीना जैसे इक्विपमेंट हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, 15 हजार 394 5G बीटीएस डिप्‍लॉय करने के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे है। इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर है, जहां 10 हजार 360 5G बीटीएस डिप्‍लॉय किए गए हैं। गुजरात में 8 हजार 358 बीटीएस लगाए जा चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में दूरसंचार राज्य मंत्री (MoS) देवसिंह चौहान ने संसद को बताया था कि टेलिकॉम कंपनियां 5G के लिए हर सप्‍ताह लगभग 2500 बेस स्टेशन डिप्‍लॉय कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि देश में पिछले साल अक्‍टूबर से 5G का रोलआउट शुरू हो गया है। जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) इसमें सबसे आगे हैं। दोनों कंपनियां अपने 5G स्टैंडअलोन (SA) और नॉनस्टैंडअलोन (NSA) नेटवर्क को इंस्‍टॉल कर रही हैं। अबतक 500 से ज्‍यादा शहरों में 5जी नेटवर्क को लॉन्‍च किया जा चुका है। 

जियो के मुताबिक उसकी ट्रू 5G सर्विसेज अब 331 शहरों में पहुंच गई है। होली के दिन मंगलवार को 27 और शहर जियो के 5जी नेटवर्क के साथ जुड़ गए। Airtel ने भी हाल ही में 125 शहरों में 5G लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि उसकी 5G प्लस सेवाएं अब 265 से अधिक शहरों में पहुंच गई हैं। जियो और एयरटेल दोनों ही तेजी से अपनी 5जी सेवाओं को रोलआउट कर रहे हैं। 
Advertisement

जियो का कहना है कि उसका लक्ष्‍य दिसंबर 2023 तक भारत के हर शहर और कस्‍बे तक 5जी पहुंचाना है। एयरटेल ने कहा है कि वह मार्च 2024 तक सभी प्रमुख कस्‍बों और ग्रामीण इलाकों तक 5जी सेवाओं को पहुंचा देगी। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.