Tecno Spark 10 5G Launched : 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ टेक्‍नो ने लॉन्‍च किया ‘सस्‍ता’ 5जी स्‍मार्टफोन

Tecno Spark 10 5G : एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले टेक्‍नो स्‍पार्क 10 5जी स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर इस्‍तेमाल हुआ है, जो यूजर्स को 5जी नेटवर्क से कनेक्‍ट रहने के काबिल बनाता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 16:39 IST
ख़ास बातें
  • यह स्‍पार्क सीरीज का पहला 5जी स्‍मार्टफोन है
  • 15 हजार के सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है स्‍मार्टफोन
  • इसे मेटा ब्लू, मेटा वाइट और मेटा ब्लैक कलर में लाया गया है

Tecno Spark 10 5G : फोन 8जीबी तक रैम ऑफर करता है अगर यूजर मेमरी फ्यूजन तकनीक का इस्‍तेमाल करता है।

ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड टेक्‍नो (Tecno) ने पिछले सप्‍ताह भारत में अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज को लॉन्‍च किया था। इसका नाम स्‍पार्क 10 यूनिवर्स (SPARK 10 universe) कहा गया है। सीरीज का पहला फोन SPARK 10 Pro लॉन्‍च किया जा चुका है। मंगलवार को ब्र‍ैंड ने एक और स्‍मार्टफोन पेश कर दिया। यह है- स्पार्क 10 5जी (Spark 10 5G), जो सीरीज का पहला 5जी स्‍मार्टफोन है। Tecno Spark 10 5G को 15 हजार के सेगमेंट में फीचर्स से पैक किया गया है। आइए, इसके बारे में और विस्‍तार से जानते हैं। 
 

Tecno Spark 10 5G के भारत में दाम और उपलब्‍धता

Tecno Spark 10 5G स्‍मार्टफोन की भारत में कीमत 12,999 रुपये है। इसे मेटा ब्लू, मेटा वाइट और मेटा ब्लैक कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री 7 अप्रैल 2023 से नजदीकी रिटेल टचपॉइंट्स पर शुरू होगी।
 

Tecno Spark 10 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले टेक्‍नो स्‍पार्क 10 5जी स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर इस्‍तेमाल हुआ है, जो यूजर्स को 5जी नेटवर्क से कनेक्‍ट रहने के काबिल बनाता है। फोन 8जीबी तक रैम ऑफर करता है अगर यूजर मेमरी फ्यूजन तकनीक का इस्‍तेमाल करता है। यानी फोन के खाली स्‍टोरेज को रैम के तौर पर इस्‍तेमाल किया जा सकता है। Tecno Spark 10 5G में 64 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है। 

6.6 इंच के एचडी प्‍लस रेजॉलूशन डिस्‍प्‍ले वाले इस स्‍मार्टफोन में 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। 5000 एमएएच की बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए बॉक्‍स में 18 वॉट का चार्जर मिलता है। टाइप सी पोर्ट की मदद से बैटरी को चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि चार्जर, फोन की बैटरी को 50 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज कर सकता है।   
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1712x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.