Tecno Spark 10 Pro 8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

TECNO SPARK 10 Pro : इस स्‍मार्टफोन की सेल 24 मार्च 2023 यानी कल से आपके नजदीकी रिटेल टचप्वाइंट्स पर शुरू होगी।

Tecno Spark 10 Pro 8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

TECNO SPARK 10 Pro : स्‍पार्क 10 प्रो को कैमरों के लेवल पर उम्‍दा बनाने की कोशिश कंपनी ने की है। फोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा डुअल फ्लैश के साथ दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इसे स्‍पार्क 10 यूनिवर्स सीरीज के तहत लॉन्‍च किया गया है
  • ब्रैंड ने फोन को फीचर्स से पैक करने की कोशिश की है
  • बॉक्‍स में 18 वॉट का फ्लैश चार्जर भी कंपनी दे रही है
विज्ञापन
TECNO SPARK 10 Pro Launched: ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड टेक्‍नो (TECNO) ने भारत में नई स्‍मार्टफोन सीरीज को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने इसे स्‍पार्क 10 यूनिवर्स (SPARK 10 universe) कहा है। यह सीरीज पिछले साल आई स्पार्क 9 सीरीज (SPARK 9) की सक्‍सेसर है। स्‍पार्क 10 यूनिवर्स में चार स्‍मार्टफोन शामिल हैं। ये हैं- स्पार्क 10 प्रो (SPARK 10 Pro), स्पार्क 10 5जी (SPARK 10 5G), स्पार्क 10 सी (SPARK 10 C) और स्पार्क 10 (SPARK 10)। इनमें से SPARK 10 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और प्राइस की जानकारी दी गई है। 8GB रैम, 5000mAh बैटरी और 50MP के मेन रियर कैमरा से सजे इस स्‍मार्टफोन को मिड रेंज में लाया गया है। आइए इसके बारे में और ज्‍यादा जानते हैं।  
 

TECNO SPARK 10 Pro के प्राइस और उपलब्‍धता 

TECNO SPARK 10 Pro फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्‍ट स्‍टोरेज से लैस TECNO SPARK 10 Pro की भारत में कीमत 12,499 रुपये है। इस स्‍मार्टफोन की सेल 24 मार्च 2023 यानी कल से आपके नजदीकी रिटेल टचप्वाइंट्स पर शुरू होगी। फोन को स्टाररी ब्लैक, पर्ल वाइट और लूनार एक्‍लिप्‍स कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा।  
 

TECNO SPARK 10 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

TECNO SPARK 10 Pro स्‍मार्टफोन में 6.78 इंच का फुल एचडी प्‍लस डॉट इन डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 270Hz टच सैंपलिंग रेट देता है। फोन के बैक में ग्‍लास बैक डिजाइन दिया गया है। TECNO SPARK 10 Pro को कैमरों के लेवल पर उम्‍दा बनाने की कोशिश कंपनी ने की है। फोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा डुअल फ्लैश के साथ दिया गया है। बैक में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्‍सल के मेन कैमरा के साथ एआई लेंस दिया गया है। SPARK 10 Pro में 8GB LPDDR4x RAM दी गई है, जिसे मेमरी फ्यूजन का इस्‍तेमाल करके 8जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। इंटरनल स्‍टोरेज 128जीबी है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1टीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। 

TECNO SPARK 10 Pro में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है। बॉक्‍स में 18 वॉट का फ्लैश चार्जर भी कंपनी दे रही है। एंड्रॉयड 13 पर चलने वाले इस स्‍मार्टफोन में कंपनी के HiOS 12.6 की लेयर है। बाकी खूबियों की बात करें, तो वाइडवाइन एल1 सर्टिफ‍िकेशन इस फोन को मिला है, जिसका मतलब है कि ऑनलाइन एचडी कंटेंट देखने पर सुखद एहसास होगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन को मीडियाटेक के हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस किया गया है। लेकिन यह 5जी स्‍मार्टफोन नहीं है और उन ग्राहकों के काम नहीं आएगा जो एक 5जी स्‍मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »