Tecno Spark 10 4G फोन 5000mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Spark 10 4G फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग मिल जाती है।

Tecno Spark 10 4G फोन 5000mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Tecno

Tecno Spark 10 4G फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग मिल जाती है।

ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek Helio G37 चिपसेट दिया गया है।
  • यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ आता है।
  • इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग मिल जाती है।
विज्ञापन
Tecno Spark 10 4G टेक्नो की Spark 10 सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है। कंपनी इस लाइनअप में अब तक Tecno Spark 10 5G, Tecno Spark 10C और Techno Spark 10 Pro को लॉन्च कर चुकी है। Tecno Spark 10 4G में 6.6 इंच का IPS एलसीडी पैनल दिया गया है। यह HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जिसके सपोर्ट में AI लेंस मिलता है। इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Tecno Spark 10 4G price

Tecno Spark 10 4G को फिलीपींस में 90 डॉलर (लगभग 9,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन के जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी आने की संभावना है। इसे मेटा ब्लैक, मेटा ब्लू और मेटा ग्रीन कलर्स में पेश किया गया है। 
 

Tecno Spark 10 4G Specifications

टेक्नो स्पार्क 10 4जी में, जैसा कि पहले बताया गया है, 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G37 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में 8GB तक रैम पेअर की गई है। इसमें 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिल जाती है। जिसे बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी इस हैंडसेट में दिया गया है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ आता है जिस पर HiOS 12 स्किन मिलती है। इसके कैमरा की बात करें तो यह रियर साइड में डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। यहां प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ में LED फ्लैश मिलता है। साथ में एक AI लेंस का सपोर्ट दिया गया है। 

बैटरी स्पेसिफिकेशंस देखें तो इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग मिल जाती है। चार्जिंग के लिए यह USB Type C पोर्ट के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड की ओर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए यह डिवाइस डुअल सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, GPS और एक 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1712x720 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »