• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno Spark 10 5G फोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ इस कीमत में जल्द होगा लॉन्च!

Tecno Spark 10 5G फोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ इस कीमत में जल्द होगा लॉन्च!

Tecno Spark 10 Pro कंपनी की ओर से इसकी अपकमिंग सीरीज में शामिल मॉडल्स में से एक है।

Tecno Spark 10 5G फोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ इस कीमत में जल्द होगा लॉन्च!

सीरीज के मॉडल Tecno Spark 10 Pro (फोटो में) को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • Tecno Spark 10 5G को जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया जा सकता है
  • लॉन्च से पहले ही इस फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  • फोन में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन
Tecno अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को Tecno Spark 10 को जल्द ही स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर सकती है। कंपनी ने सीरीज की घोषणा हाल ही में की है। इसी सीरीज के एक मॉडल को Spark 10 5G के नाम से लॉन्च किया जाएगा जिसके बारे में एक लीक सामने आया है। इसमें फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। लीक के मुताबिक फोन में वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिल सकती है। इसमें डुअल कैमरा देखा जा सकता है और ग्लास बैक पैनल भी देखा जा सकता है। 

Tecno Spark 10 5G कंपनी की ओर से इसकी अपकमिंग Spark 10 सीरीज में शामिल मॉडल्स में से एक है। लॉन्च से पहले इस फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा एक लीक में कर दिया गया है। पैशनेटगीक्ज की एक रिपोर्ट में फोन का रियर और फ्रंट पैनल रिवील किया गया है। फोन में फ्रंट में वॉटरड्रॉपनॉच डिजाइन देखने को मिल सकता है। रियर में इसमें डुअल कैमरा रिंग देखी जा सकती है। साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। 
 

Tecno Spark 10 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस

टेक्नो स्पार्क 10 5जी के शेयर किए लाइव शॉट्स में इसके रियर में ग्लास बैक पैनल देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है। इसमें फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, रियर में यह 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ आ सकता है। जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक एलईडी फ्लैश भी देखा जा सकता है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में MediaTek चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह डिवाइस 8 जीबी रैम समेत 8 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन में 5000एमएएच बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग हो सकने की बात भी कही गई है। अन्य फीचर्स में यह NFC और 3.5mm हेडफोन जैक कनेक्टिविटी के साथ भी आ सकता है। पब्लिकेशन ने इसका लॉन्च इसी महीने के लिए बताया है और इसकी कीमत 13 हजार रुपये होने की बात कही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »