Tata Sky के नए एड-ऑन/मिनी पैक्स लॉन्च, कीमत सिर्फ 5 रुपये से शुरू

Tata Sky ने हाल ही में अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 21 एड-ऑन पैक्स को पेश किया है। क्या है इनकी कीमत जानें।

Tata Sky के नए एड-ऑन/मिनी पैक्स लॉन्च, कीमत सिर्फ 5 रुपये से शुरू

Tata Sky के नए एड-ऑन/मिनी पैक्स लॉन्च, कीमत सिर्फ 5 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • क्रिकेट हिंदी एचडी एड-ऑन पैक की कीमत 42 रुपये प्रतिमाह
  • म्यूजिक एचडी पैक की कीमत 11 रुपये प्रति माह
  • नॉलेज और लाइफस्टाइल मिनी एचडी और किड्स मिनी पैक भी है मौजूद
विज्ञापन
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के केबल और DTH से जुड़े नए नियम लागू हो गए हैं। Tata Sky ने हाल ही में अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 21 एड-ऑन पैक्स को पेश किया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि टाटा स्काई के नए Add-On पैक्स की शुरुआती कीमत 5 रुपये (प्रतिमाह) है। एड-ऑन पैक्स में क्रिकेट, म्यूजिक, नॉलेज और लाइफस्टाइल, इंग्लिश मूवी, किड्स और हिंदी न्यूज समेत कई पैक्स शामिल हैं।

Tata Sky के इन एड-ऑन पैक्स में एचडी और एसडी चैनल दिए जा रहे हैं। इसके अलावा चुनिंदा शैली के मिनी पैक्स की भी एक लिस्ट है। कंपनी ने हाल ही में क्षेत्रीय पैक्स को भी पेश किया था। ये पैक्स खासतौर से उन सब्सक्राइबर्स के लिए लाए गए थे जो बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, तमिल और तेलुगू भाषा में अपने पसंद के चैनल देखना चाहते हैं।

Tata Sky के एड-ऑन लिस्ट में क्रिकेट हिंदी एचडी के दो चैनल का प्रतिमाह शुल्क 42 रुपये और क्रिकेट इंग्लिश एचडी पैक के लिए प्रतिमाह 44 रुपये देने होंगे। म्यूजिक एचडी पैक में तीन चैनल होंगे जिनके लिए 11 रुपये प्रतिमाह, नॉलेज और लाइफस्टाइल के लिए 17 चैनल है जिनके लिए 83 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना होगा।
 
tata

अब बात टाटा स्काई एड-ऑन पैक्स के एसडी चैनल की। क्रिकेट हिंदी एसडी के दो चैनल के लिए 42 रुपये प्रतिमाह और क्रिकेट इंग्लिश एसडी पैक (दो चैनल) के लिए प्रतिमाह 44 रुपये देने होंगे। इसके अलावा म्यूजिक, इंग्लिश मूवी, किड्स पैक भी हैं। अगर आपको लिमिटेड चैनल चाहिए तो टाटा स्काई के पास मिनी पैक्स की भी एक लिस्ट है। नॉलेज और लाइफस्टाइल मिनी एचडी, इंग्लिश मूवी मिनी एचडी, किड्स मिनी एचडी, इंग्लिश मूवी मिनी और किड्स मिनी। इस पैक्स की शुरुआती कीमत 21 रुपये है।

सब्सक्राइबर्स Tata Sky की वेबसाइट पर जाकर आसानी से एड-ऑन पैक्स को चुन सके इसके लिए सब्सक्राइब बटन दिया गया है। इसके अलावा Tata Sky मोबाइल ऐप के जरिए भी नए पैक्स को मौजूदा पैक के साथ जोड़ा जा सकता है। आप चाहें तो कस्टमर केयर से भी संपर्क कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Sky
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  2. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  3. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  4. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  5. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  6. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  8. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  9. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  10. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »