रिलायंस ने भारत में लॉन्च किया पहला एंड्रॉयड 4जी एलटीई होमफोन

रिलायंस ने भारत में लॉन्च किया पहला एंड्रॉयड 4जी एलटीई होमफोन
ख़ास बातें
  • नया 4जी एलटीई होमफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है
  • इस होमफोन में एक बिल्ट-इन सिम कार्ड है
  • इस डिवाइस से दूसरे डिवाइस को वाई-फाई के जरिए कनेक्टकिया जा सकता है
विज्ञापन
अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस कम्युनिकेशंस ने भारत में अपना पहला वायरलेस 4जी एलटीई होमफोन लॉन्च कर दिया है। रिलायंस कम्युनिकेशंस का नया वायरलेस हेडफोन बिल्ट-इन सिम के साथ आता है और4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। इस डिवाइस में एक 3.5 इंच टीएफटी टचस्क्रीन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस वायरलेस होमफोन को यूज़र आठ वाई-फाई सपोर्ट वाले डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।

नए डिवाइस को कंपनी के वायरलेस फोन पेज पर लिस्ट कर दिया गया है। और इच्छुक ग्राहक होमफोन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लेकिन, कंपनी ने अभी इस नए 4जी एलटीई होमफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

और नई जानकारी उपलब्ध होते ही हम आपको नए अपडेट पहुंचाएंगे। कंपनी इस नए डिवाइस को जोर-शोर से प्रमोट कर रही है। कंपनी का कहना है, ''भारत के पहले 4जी एलटीई होमफोन के साथ वायर-फ्री और बफर फ्री ज़िंदगी जियो।'' नया होमफोन यूज़र अपने स्मार्टटीवी से कनेक्ट कर यूट्यूब वीडियो भी देख सकते हैं।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस का नया वायरलेस होमफोन 299 और 499 फिक्स्ड वायरलेस फोन (एफडब्ल्यूपी) प्लान के साथ उपलब्ध होंगे। स्मार्ट लाइफ 299 प्लान के तहत यूज़र को 299 रुपये का किराया देना होगा जिसके लिए उन्हें 300 मुफ्त मिनट (लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल) और 2 जीबी तक 4जी डेटा मिलेगा। स्मार्ट लाइफ 499 प्लान के तहत यूज़र को 499 रुपये देकर 300 फ्री मिनट और 4जी तक 4जी डेटा मुफ्त मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance, Reliance Communications, HomePhone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »