रिलायंस जियो सिम खरीदने की होड़, देशभर में लगी लंबी कतारें

रिलायंस जियो सिम खरीदने की होड़, देशभर में लगी लंबी कतारें
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो सिम के लिए लगी हजारों की लंबी लाइनें
  • यह सिम तीन महीने तक मुफ्त इस्तेमाल के ऑफर के साथ आती है
  • इसमें अनलिमिटेड मोबाइल डेटा भी शामिल है
विज्ञापन
वर्चुअल दुनिया में रिलायंस जियो सिम की भारी मांग देखी गई है। लेकिन अब असल दुनिया में भी इस सिम कार्ड की भारी मांग का अहसास होने लगा है। लोग रिलायंस डिजिटल, डिजिटल एक्सप्रेस, डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर और दूसरे चुनिंदा रिलेट आउटलेट पर रिलायंस जियो सिम कार्ड पाने के लिए कतार में देखे जा रहे हैं।

भारत में जहां कॉलिंग टैरिफ दुनिया भर में सबसे कम हैं वहीं मोबाइल डेटा की दरें सबसे अधिक हैं। भारत में एयरटेल और वोडाफोन जैसे मोबाइल ऑपरेटर अधिकतर सर्किल में 1 जीबी 3जी/4जी डेटा के लिए 250 रुपये प्रति महीने के आसपास वसूलते हैं। इसी वजह से रिलायंस जियो सिम की मांग बहुत ज्यादा है और अभी यह सिम कार्ड चुनिंदा आउटलेट पर सभी 4जी फोन के लिए उपलब्ध है। लेकिन यह सिम कार्ड अभी 13 स्मार्टफोन कंपनियों के फोन मालिकों के लिए ही है। बता दें कि हर जियो सिम पर 3 महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और सबसे ज्यादा जरूरी अनलिमिटेड मोबाइल इंटरनेट का ऑफर मिल रहा है।

रिलायंस जियो सिम कार्ड अभी मुफ्त में उपलब्ध है क्योंकि रिलायंस जियो अभी अपने नेटवर्क की टेस्टिंग कर रही है। रिलायंस जियो के इस ऐलान के बाद टेलीकॉम ऑपरेटर के बीच हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन इस सिम के लिए यूज़र को केवाईसी डॉक्यूमेंट जमा करने की जरूरत पड़ती है। रिलायंस जियो के हर सिम कार्ड पर जियोऑनडिमांड और जियोबीट्स जैसी जियो सर्विस का एक्सेस भी मिलता है।

अभी किसी को इस बात की जानकारी नहीं है कि कॉमर्शियल लॉन्च के समय रिलायंस जियो 1 जीबी डेटा के लिए क्या कीमत वसूल करेगी। अभी कॉमर्शियल लॉन्च में 'कुछ महीने' बाकी हैं। लोग अभी इस बात से ही खुश हैं कि उन्हें 3 महीने के लिए मुफ्त अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा है। इसी वजह से इन सिम के लिए भागमभाग मची हुई है। नीचे दी गईं तस्वीरें इस बात को बयां करती हैं। रिलायंस जियो फिलहाल अपने नेटवर्क की टेस्टिंग कर रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन, मुकेश अंबानी के मुताबिक, 'आने वाले महीनों' में इस सर्विस के कॉमर्शियल लॉन्च होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliane, reliance
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ICSE, ISC Results Update: 10वीं, 12वीं के ICSE रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड, जानें पूरी डिटेल
  2. Motorola Edge 60 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5, Rs 35 हजार से कम में कौन सा है बेस्ट?
  3. 108MP कैमरा वाला Redmi फोन Rs 6 हजार सस्ता खरीदें! मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  4. 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकते हैं डुअल कैमरा, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. Mercedes की CLA EV कल होगी भारत में लॉन्च, 700 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज 
  7. Vivo, Huawei से डर गई Apple? iPhone 18 Pro, 19 Pro में मिल सकते हैं बड़े कैमरा अपग्रेड
  8. Moto G87 होगा 6 रंगों में लॉन्च! 8GB रैम, 5000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
  9. सस्ता स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G नए वेरिएंट में लॉन्च, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी, Rs 11,999 में खरीदें
  10. 81 साल के पिता ने बेटे को बचाया ‘डिजिटल अरेस्ट’ से, ऐन वक्त पर रोकी ₹12 लाख की ठगी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »