Reliance Jio ने सरकार से किया  2G और 3G सर्विसेज बंद करने का निवेदन

रिलायंस जियो ने मजबूत 5G कनेक्टिविटी के लिए बड़ी मात्रा में स्पेक्ट्रम की उपलब्धता और एलोकेशन की जरूरत पर भी जोर दिया है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जनवरी 2024 22:29 IST
ख़ास बातें
  • Bharti Airtel और रिलायंस जियो 5G सर्विसेज की पेशकश कर रही हैं
  • इन कंपनियों के पास इस सर्विस के लिए 12.5 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं
  • ये कंपनियां 4G के मौजूदा रेट्स पर 5G कनेक्टिविटी दे रही हैं

TRAI ने 5G के लिए इकोसिस्टम के डिवेलपमेंट में रुकावटों पर सुझाव मांगे थे

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio ने केंद्र सरकार से 2G और 3G नेटवर्क को बंद करने के लिए पॉलिसी बनाने का निवेदन किया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ओर से पब्लिश किए गए कंसल्टेशन पेपर 'डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू 5G इकोसिस्टम' पर प्रतिक्रिया में कंपनी ने इन नेटवर्क्स का इस्तेमाल करने वालों को 4G और 5G नेटवर्क्स पर शिफ्ट करने का सुझाव दिया है। 

एक अन्य टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने भी इसी तरह का सुझाव दिया है। इसका कहना है कि इस तरह की रुकावटों से डिजिटल विभाजन हो रहा है और 5G के इकोसिस्टम पर असर पड़ रहा है। TRAI ने 5G के लिए इकोसिस्टम के डिवेलपमेंट में रुकावटों पर सुझाव मांगे थे। इस पर प्रतिक्रिया में रिलायंस जियो ने कहा है, "सरकार को 2G और 3G नेटवर्क्स को पूरी तरह बंद करने के लिए पॉलिसी लानी चाहिए। इससे नेटवर्क पर गैर जरूरी कॉस्ट से बचा जा सकेगा और सभी कस्टमर्स 4G और 5G सर्विसेज पर शिफ्ट किए जा सकेगे।" इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि इससे 5G के लिए इकोसिस्टम को भी डिवेलपमेंट करने में आसानी होगी। 
Advertisement

रिलायंस जियो ने मजबूत 5G कनेक्टिविटी के लिए बड़ी मात्रा में स्पेक्ट्रम की उपलब्धता और एलोकेशन की जरूरत पर भी जोर दिया है। Bharti Airtel और रिलायंस जियो अपने कस्टमर्स को 5G सर्विसेज की पेशकश कर रही हैं। इन कंपनियों के पास इस सर्विस के लिए 12.5 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। हालांकि, एयरटेल और रिलायंस जियो 4G के मौजूदा रेट्स पर 5G कनेक्टिविटी दे रही हैं। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये कंपनियां जल्द अपने अनलिमिटेड 5G प्लान बंद कर सकती हैं और इस सर्विस के लिए प्लान के चार्ज बढ़ सकते हैं। 

ये दोनों टेलीकॉम कंपनियां लगभग एक वर्ष से अनलिमिटेड डेटा प्लान के साथ 4G के रेट्स पर 5G सर्विसेज उपलब्ध करा रही हैं। इसका कारण मौजूदा सब्सक्राइबर्स को 5G पर अपग्रेड करने के लिए प्रोत्साहित करना है। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि यह स्थिति जल्द बदल सकती है क्योंकि ये कंपनियां सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ने के साथ अपना रेवेन्यू बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। इन कंपनियों के  5G प्लान 4G की तुलना में 5-10 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.