रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्राइबर की संख्या 5 करोड़ के पार

रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्राइबर की संख्या 5 करोड़ के पार
ख़ास बातें
  • जियो प्राइम के लिए अब तक 5 करोड़ से ज्यादा यूज़र सब्सक्राइब कर चुके हैं
  • 31 मार्च के बाद इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है
  • यह संख्या जियो के कुल यूज़र बेस की लगभग आधी है
विज्ञापन
रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च है। कंपनी से जुड़े एक सूत्र ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि करीब 5 करोड़ से ज्यादा यूज़र प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए सब्सक्राइब कर चुके हैं। 5 करोड़ का मतलब है रिलायंस जियो के कुल 10 करोड़ यूज़र बेस के आधे लोगों ने प्राइम मेंबरशिप के लिए सब्सक्राइब किया है। कंपनी ने फरवरी में यह जानकारी थी।

सूत्र के मुताबिक, 31 मार्च के बाद रिलायंस जियो, जियो प्राइम मेंबर के लिए सब्सक्राइब करने वाले कुल ग्राहकों की संख्या का खुलासा कर सकती है। जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए आखिरी तारीख 31 मार्च है। और जो यूज़र प्राइम के लिए सब्सक्राइब नहीं करते हैं उन्हें ऑटोमेटिकली पोस्टपेड या प्रीपेड प्लान पर मूव कर दिया जाएगा।

पिछले हफ्ते आई एक ख़बर के मुताबिक, रिलायंस जियो ने 5 करोड़ जियो प्राइम सब्सक्राइबर बनाने का लक्ष्य सेट किया था। लेकिन सिर्फ 2.2-2.7 करोड़ लोगों ने इस प्लान के लिए साइन आप किया। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया था कि कंपनी इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा सकती है। हालांकि, 5 करोड़ का लक्ष्य अब हासिल हो गया है और डेडलाइन के अब आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

अपने सब्सक्रिप्शन प्लान को आकर्षक बनाने के लिए, रिलायंस जियो 31 मार्च तक साइन अप करने वाले यूज़र को 120 जीबी तक डेटा मुफ्त दे रही है। कंपनी ग्राहकों को जियो प्राइम की आखिरी तारीख के बारे में बार-बार याद दिला रही है।

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के तहत प्रीपड और पोस्टपोड यूज़र को अतिरिक्त डेटा, मुफ्त एसएमएस और 10,000 रुपये तक की कीमत वाली ऐप सेवाएं मुफ्त मिलती हैं। प्लान को सब्सक्राइब करने के लिए, यूज़र को 99 रुपये का रीचार्ज कराकर मेंबर बनना होगा। इसके अतिरिक्त डेटा और दूसरे फायदों के लिए 19 रुपये से लेकर 9999 रुपये तक का रीचार्ज कराया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »