Reliance Jio ने पेश किए नए प्लान, 399 रुपये में मिलेगा 84 जीबी 4जी डेटा

रिलायंस जियो का जियो धन धना धन ऑफर खत्म होने के कगार पर है। इस बीच ग्राहकों के लिए Reliance Jio ने नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पेश कर दिए हैं। कंपनी ने नए प्लान को जियो धन धना धन ऑफर के नाम से ही पेश किया है। हालांकि, इस बार कई रीचार्ज पैक बदल डाले गए हैं।

Reliance Jio ने पेश किए नए प्लान, 399 रुपये में मिलेगा 84 जीबी 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो का जियो धन धना धन ऑफर खत्म होने के कगार पर है
  • Reliance Jio ने नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पेश कर दिए हैं
  • कंपनी ने नए प्लान को जियो धन धना धन ऑफर के नाम से ही पेश किया है
विज्ञापन
रिलायंस जियो का जियो धन धना धन ऑफर खत्म होने के कगार पर है। इस बीच ग्राहकों के लिए Reliance Jio ने नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पेश कर दिए हैं। कंपनी ने नए प्लान को जियो धन धना धन ऑफर के नाम से ही पेश किया है। हालांकि, इस बार कई रीचार्ज पैक बदल डाले गए हैं। दरअसल, कंपनी ने पहले भी कहा था कि वह अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में लगातार किफायती प्लान उतारती रहेगी। दूसरी तरफ, रिलायंस जियो के इन प्लान का पूरा फायदा उठाने के लिए आपके पास जियो प्राइम मेंबरशिप होना ज़रूरी है।

रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान की शुरुआत 19 रुपये से होती है और सबसे महंगा प्लान 9,999 रुपये का है। जियो धन धना धन ऑफर के शुरुआत में जहां कंपनी 309 रुपये के रीचार्ज वाले पैक पर 1 महीने की वैधता की बात कह रही थी। अब इसी प्लान में ग्राहकों को 56 दिन की वैधता मिलेगी और 4जी स्पीड डेटा भी 56 जीबी ही दिया जाएगा। वहीं, एक प्लान 399 रुपये का है जिसकी वैधता 84 दिन की है। इस प्लान में ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए हर दिन 4जी स्पीड में 1 जीबी डेटा मिलेगा।

रिलायंस जियो के नए प्रीपेड प्लान

19 रुपये का जियो प्लान
19 रुपये वाले प्लान की वैधता एक दिन की है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 200 एमबी डेटा मिलेगा।

49 रुपये का जियो प्लान
49 रुपये वाले पैक से रीचार्ज करने पर आप 3 दिन तक इसका फायदा उठा सकेंगे। अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस के अलावा इस्तेमाल करने के लिए आपको 600 एमबी डेटा मिलेगा।

96 रुपये का जियो प्लान
रिलायंस जियो के नए 96 रुपये वाले प्लान की वैधता 7 दिन की है। इस दौरान अन्य प्लान की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधा तो मिलेगा ही, साथ में हर दिन 4जी स्पीड में 1 जीबी डेटा मिलेगा।

149 रुपये का जियो प्लान
अगर आप महीने भर की वैलिडिटी के साथ सबसे सस्ते रिलायंस जियो प्लान की तलाश में हैं तो 149 रुपये वाला पैक आपके लिए बना है। इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। महीने भर के लिए 300 एसएमएस मुफ्त होंगे। इसके अलावा इस्तेमाल करने के लिए 2 जीबी डेटा दिया जाएगा।
 
reliance jio prepaid plans

309 रुपये का जियो प्लान
कंपनी ने इस प्लान में बड़ा बदलाव किया है। 309 रुपये वाला प्लान अब 56 दिनों की वैधता के साथ आएगा। इसका मतलब है कि 309 रुपये में ग्राहकों को अब अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन इस्तेमाल के लिए 4जी स्पीड में 1 जीबी डेटा मिलेगा। कुल मिलाकर ग्राहक 56 दिन में 4जी स्पीड में 56 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे।

349 रुपये का जियो प्लान
यह पैक नया है। 349 रुपये वाले पैक की वैधता 56 दिन की है। सभी अनलिमिटेड सुविधाओं अलावा ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए 4जी स्पीड में 20 जीबी डेटा दिया जाएगा। इस प्लान में हर दिन डेटा इस्तेमाल करने के लिए कोई सीमा नहीं होगी।

399 रुपये का जियो प्लान
पहली नज़र में 399 रुपये का नया जियो प्लान सबसे फायदेमंद लगता है। 399 रुपये वाले रिलायंस जियो प्लान की वैधता 84 दिन की है। आपको इस्तेमाल के लिए 4जी स्पीड में हर दिन 1 जीबी सीमा के साथ 84 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधा तो है ही।

509 रुपये का जियो प्लान
अगर आप दिन में 1 जीबी से ज़्यादा डेटा की खपत करते हैं तो 509 रुपये का जियो प्लान आपके लिए बना है। 509 रुपये वाला प्लान 56 दिन की वैधता के साथ आता है और आपको इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 4जी स्पीड में 2 जीबी डेटा मिलेगा। यानी कुल मिलाकर कंपनी इस पैक में 4जी स्पीड में 112 जीबी डेटा दे रही है।

999 रुपये का जियो प्लान
रिलायंस जियो ने कुछ महंगे प्लान भी पेश किए हैं जो ज़्यादा दिनों की वैधता और ज़्यादा डेटा के साथ आते हैं। 999 रुपये वाले प्लान की वैधता 90 दिन की है और आपको इस्तेमाल करने के लिए कंपनी 4जी स्पीड में 90 जीबी डेटा देगी। इस दौरान हर दिन डेटा इस्तेमाल की कोई सीमा नहीं होगी। अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधा इस रीचार्ज पैक के साथ भी बरकरार है।

1,999 रुपये का जियो प्लान
Reliance Jio का 1,999 रुपये वाला प्लान 120 दिन की वैधता के साथ आता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस के अलावा आपको इस्तेमाल करने के लिए कंपनी 4जी स्पीड में 155 जीबी डेटा देगी।

4,999 और 9,999 रुपये वाले जियो प्लान
रिलायंस जियो का 4,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 210 दिनों की वैधता के साथ आता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस के अलावा आपको इस्तेमाल करने के लिए 4जी स्पीड में 380 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, 9,999 रुपये वाले प्लान की वैधता 390 दिनों की है और इस दौरान इस्तेमाल करने के लिए 780 जीबी डेटा मिलेगा।

ये हैं Reliance Jio के पोस्टपेड प्लान
ये थे रिलायंस जियो के नए प्रीपेड प्लान। अब हम Reliance Jio के पोस्टपेड प्लान की चर्चा करेंगे। जियो के पोस्टपेड प्लान की शुरुआत 309 रुपये से होती है और सबसे महंगा प्लान 999 रुपये का है।

309 रुपये का जियो पोस्टपेड प्लान
309 रुपये वाले प्लान की वैधता अब 2 महीने की हो गई है। इस दौरान इस्तेमाल के लिए कंपनी हर दिन 4जी स्पीड में 1 जीबी डेटा देगी। इस तरह से ग्राहक 4जी स्पीड में कुल 60 जीबी डेटा पाएंगे। इस पोस्टपेड प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी।

349 रुपये का जियो पोस्टपेड प्लान
349 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की वैलिडिटी 2 महीने की है। अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस के अलावा आपको एक बिल साइकिल में इस्तेमाल करने के लिए 20 जीबी डेटा मिलेगा। आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी।

399 रुपये का जियो पोस्टपेड प्लान
399 रुपये वाला प्लान 3 महीने की वैधता के साथ आता है। ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस के अलावा हर दिन 4जी स्पीड में 1 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह से इस्तेमाल के लिए कुल 90 जीबी डेटा होगा। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन की मुफ्त में मिलेगा।
 
reliance jio postpaid plans

509 रुपये का जियो पोस्टपेड प्लान
रिलायंस जियो का 509 रुपये वाला जियो पोस्टपेड प्लान उन ग्राहकों को लिए है जो दिनभर में 1 जीबी से ज़्यादा डेटा खपत करते हैं। इस प्लान की वैधता 2 महीने की है और कंपनी इस्तेमाल के लिए हर दिन 4जी स्पीड में 2 जीबी डेटा देगी। इस तरह से ग्राहक कुल 120 जीबी डेटा पाएंगे।

999 रुपये का जियो पोस्टपेड प्लान
अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधा वाले इस प्लान की वैधता 2 महीने की है। कंपनी इस दौरान इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को 4जी स्पीड में 90 जीबी डेटा देगी। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में 4जी स्पीड इंटरनेट की कोई दैनिक सीमा नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »