महाकुंभ में रिलायंस जियो को पीक डे पर मिली 40 करोड़ डेटा सर्विस रिक्वेस्ट

दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में पीक डे के दौरान रिलायंस जियो ने अपने 5G नेटवर्क पर लगभग दो करोड़ वॉयस और लगभग 40 करोड़ डेटा रिक्वेस्ट्स को पूरा किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 फरवरी 2025 19:46 IST
ख़ास बातें
  • महाकुंभ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने इमेजेज और वीडियो शेयर किए हैं
  • महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हुई थी
  • दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में 66 करोड़ से अधिक लोग पहुंचे हैं

महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हुई थी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ में टेलीकॉम कंपनियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio को महाकुंभ में पीक डे पर लगभग दो करोड़ वॉयस और लगभग 40 करोड़ डेटा सर्विस रिक्वेस्ट मिली हैं। महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के मद्देनजर रिलायंस जियो और Ericsson ने रिलायंस जियो के True 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क पर नेटवर्क स्लाइसिंग और कैरियर एग्रीगेशन जैसे फीचर्स के इस्तेमाल से स्ट्रैटेजिक सॉल्यूशंस लागू किए थे। 

एरिक्सन ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि महाकुंभ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने इमेजेज और वीडियो शेयर किए हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ संपर्क में रहे हैं। महाकुंभ में वॉयस और डेटा ट्रैफिक की अप्रत्याशित डिमांड को पहले से बनाई गई योजना, एडवांस्ड डिजाइन, और रियल-टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग के जरिए पूरा किया गया है। दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में पीक डे के दौरान रिलायंस जियो ने अपने 5G नेटवर्क पर लगभग दो करोड़ वॉयस और लगभग 40 करोड़ डेटा रिक्वेस्ट्स को पूरा किया है। महाकुंभ में कुल डेटा ट्रैफिक का लगभग 55 प्रतिशत एरिक्सन के 5G सॉल्यूशंस की मदद से हैंडल किया गया है। 

महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हुई थी। इसमें 66 करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है। रिलायंस जियो जल्द ही इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ला सकती है। बिलिनेयर Mukesh Ambani की इस कंपनी की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के जरिए लगभग 40,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। देश में यह सबसे बड़ा IPO हो सकता है। 

रिलायंस जियो की वैल्यू लगभग 120 अरब डॉलर लग सकती है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस IPO में मौजूदा शेयर्स की बिक्री करने के साथ ही नए शेयर्स भी जारी किए जाएंगे। इसमें चुनिंदा इनवेस्टर्स के लिए प्री-IPO प्लेसमेंट भी हो सकता है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अगर रिलायंस जियो स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 40,000 करोड़ रुपये जुटाती है तो यह यह देश में ह्यंडई की यूनिट के बाद लगभग 27,870 करोड़ रुपये के IPO को पीछे छोड़ देगा। पिछले वर्ष अक्टूबर में बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल ह्यंडई की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग हुई थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.