BSNL अपने पोस्टपेड ग्राहकों को दे रही अतिरिक्त मुफ्त डेटा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद ने नया प्लान पेश किया है। इसमें इंटरनेट डेटा का फायदा होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जुलाई 2017 11:00 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल पोस्टपेड ग्राहक मौज़ूदा प्लान में अतिरिक्त डेटा का पाएंगे
  • BSNL के वेबपेज पर लिखा है,"प्रमोशनल डेटा ऑफर 1 जुलाई से लागू होगा।"
  • ग्राहकों को मुफ्त कॉल, टेक्स्ट, या फिर कोई और फायदा नहीं होगा
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद ने नया प्लान पेश किया है। इसमें इंटरनेट डेटा का फायदा होगा। नए ऑफर के तहत, बीएसएनएल के पोस्टपेड ग्राहक मौज़ूदा प्लान में अतिरिक्त डेटा का फायदा पाएंगे।

गैजेट्स 360 से बात करते हुए BSNL के ग्राहक सेवा केंद्र अधिकारी ने बताया कि मौजूदा पोस्टपेड ग्राहक जिनके पास वैध प्लान हैं, उन्हें अपने आप ही अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा। उन्हें कुछ और करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
Advertisement

नए पोस्टपेड प्लान के मुताबिक, जिन BSNL के ग्राहकों ने 99 रुपये का प्लान चुना है उन्हें अब 250 एमबी डेटा मिलेगा। पहले इन ग्राहकों को कोई डेटा नहीं दिया जाता था। इसी तरह से प्लान 225 चुनने वाले ग्राहकों को अब 200 एमबी की जगह 1 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान 325 में अब 250 एमबी की जगह 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। प्लान 525 और 725 चुनने वाले ग्राहकअब क्रमशः 3 जीबी (पहले 500 एमबी) और 5 जीबी (पहले 1 जीबी) डेटा पाएंगे। बीएसएनएल के अधिकारी ने यह पुष्टि भी की कि 799, 1125 और 1525 रुपये वाला प्लान चुनने वाले ग्राहकों को कोई अतिरिक्त डेटा नहीं मिलेगा। वे क्रमशः 10 जीबी, 20 जीबी और 30 जीबी डेटा पाते रहेंगे।

BSNL के वेबपेज पर लिखा है,"प्रमोशनल डेटा ऑफर 1 जुलाई से लागू होगा।" बता दें कि अतिरिक्त डेटा पाने वाले ग्राहकों को मुफ्त कॉल, टेक्स्ट, या फिर कोई और फायदा नहीं होगा।
Advertisement

इससे पहले BSNL ने वॉयस और डेटा से संबंधित नया प्लान सिक्सर 666 पेश किया था। बीएसएनएल का नया BSNL Sixer 666 प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आता है। प्रीपेड ग्राहक किसी भी नंबर पर असीमित वॉयस कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। बता दें कि इस पैक की वैधता 60 दिनों की है। इस तरह से ग्राहक कुल 120 जीबी डेटा पाएंगे। कंपनी ने चौका 444 प्लान भी पेश किया गया है जिसमें ग्राहकों को 360 जीबी डेटा मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Telecom, BSNL Free Data, BSNL Data Plans

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  4. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  5. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  7. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  8. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  9. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  10. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.