BSNL का नया ऑफर, 666 रुपये में अनलिमिटेड कॉल के साथ 120 जीबी डेटा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड के पिटारे में ग्राहकों के लिए बहुत कुछ है। ऐसा हम कंपनी द्वारा लगातार पेश किए जा रहे ऑफर के आधार पर कह रहे हैं।

BSNL का नया ऑफर, 666 रुपये में अनलिमिटेड कॉल के साथ 120 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • अब BSNL ने वॉयस और डेटा से संबंधित नया प्लान सिक्सर 666 पेश किया है
  • BSNL Sixer 666 प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आता है
  • हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 2 जीबी डेटा दिया जाएगा
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड के पिटारे में ग्राहकों के लिए बहुत कुछ है। ऐसा हम कंपनी द्वारा लगातार पेश किए जा रहे ऑफर के आधार पर कह रहे हैं। अब BSNL ने वॉयस और डेटा से संबंधित नया प्लान सिक्सर 666 पेश किया है। इस स्पेशल टैरिफ वाउचर के साथ मिलने वाले फायदे के आधार पर हम कह सकते हैं कि कंपनी ग्राहकों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। और सीधे तौर पर Reliance Jio को ही चुनौती देना चाहती है।

बीएसएनएल का नया BSNL Sixer 666 प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आता है। प्रीपेड ग्राहक किसी भी नंबर पर असीमित वॉयस कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। बता दें कि इस पैक की वैधता 60 दिनों की है। इस तरह से ग्राहक कुल 120 जीबी डेटा पाएंगे।

जानकारी दी गई है कि 60 दिनों की वैधता के बाद के ग्राहकों के पास रीचार्ज कराने के लिए दिल खोल के बोल 349, ट्रिपल ऐस 333 और बीएसएनएल 444 जैसे प्लान होंगे।

मज़ेदार बात यह है कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल ने पिछले हफ्ते दो नए प्रीपेड रीचार्ज पैक पेश किए थे। इन रीचार्ज पैक में ग्राहकों को डेटा और वॉयस कॉल ऑफर मिलेंगे। BSNL द्वारा पेश किए गए कॉम्बो पैक 786 और 599 रुपये के हैं और इन्हें 30 जून तक खरीदा जा सकता है। यह एक हफ्ते के अंदर बीएसएनएल द्वारा पेश किया गया दूसरा कॉम्बो ऑफर था। इससे पहले चौका 444 प्लान पेश किया गया था जिसमें ग्राहकों को 360 जीबी डेटा मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Offer, BSNL Prepaid, BSNL Plans
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »