रिलायंस जियो 'धन धना धन' ऑफर: जानें अपने सभी सवालों के जवाब

रिलायंस जियो 'धन धना धन' ऑफर: जानें अपने सभी सवालों के जवाब
ख़ास बातें
  • थोड़ी ज़्यादा कीमत के साथ नया जियो 'धन धना धन ऑफर' पेश कर दिया गया है
  • ट्राई के आदेश के बाद कंपनी ने समर सरप्राइज़ ऑफर बंद कर दिया था
  • कंपनी ने जियो वेलकम ऑफर को सबसे पहले पेश किया था
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के नेतृत्व वाली जियो ने मंगलवार को अपना नया प्रमोशनल ऑफर 'धन धना धन' लॉन्च कर दिया। नए 'धन धना धन ऑफर' के लॉन्च होने के बाद उन ग्राहकों ने राहत की सांस ली है जिन्होंने रिलायंस जियो के समर सरप्राइज़ ऑफर का रीचार्ज नहीं किया था। ट्राई के आदेश के बाद कंपनी ने जियो समर सरप्राइज़ ऑफर की छुट्टी कर दी। और अब थोड़ी ज़्यादा कीमत के साथ नया जियो 'धन धना धन ऑफर' पेश कर दिया है।

जियो अपने ग्राहकों के लिए एक के बाद एक लगातार नई स्कीम ला रही है। सबसे पहले कंपनी ने जियो वेलकम ऑफर, इसके बाद हैप्पी न्यू ईयर ऑफर,जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन और समर सरप्राइज़ ऑफर लॉन्च किया था। नए ऑफर के तहत भी ग्राहकों को तीन महीने के लिए जियो की सभी सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी। जानें नए 'धन धना धन ऑफर' के बारे में सब कुछ।

जियो 'धन धना धन ऑफर’ क्या है?
समर सरप्राइज़ ऑफर को बंद किए जाने के बाद रिलायंस जियो ने  ग्राहकों को लुभाने का नया तरीका निकाला और पेश किया गया धन धना धन ऑफर। इसके तहत दो नए प्लान लॉन्च किए गए। ये प्लान 309 और 509 रुपये के हैं। दोनों ही प्लान में ग्राहकों को तीन महीने के लिए अनलिमिटेड सुविधा मिलेगी, फ़र्क सिर्फ डेटा का है।

रिलायंस जियो के इन दोनों ही प्लान की वैधता 28 दिन की है, लेकिन ऑफर के तहत ग्राहकों को 84 दिनों तक रीचार्ज कराने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और सुविधाएं मिलती रहेंगी। 309 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। 509 रुपये में हर दिन 2 जीबी डेटा दिया जाएगा और बाकी सुविधाएं 309 रुपये पैक वाली ही होंगी। बता दें कि जियो प्राइम मेंबर ही इस कीमत में “धन धना धन” ऑफर का फायदा उठा सकेंगे।

अगर मैं पहले से प्राइम मेंबर हूं और समर सरप्राइज़ ऑफर नहीं लिया था तो मुझे कितने का रीचार्ज करना होगा?
अगर आप पहले से प्राइम मेंबर हैं तो आपको 309 रुपये और 509 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। जियो की वेबसाइट के मुताबिक, ये प्लान 349 और 549 रुपये के हैं और अभी ऑफर के तहत 40 रुपये की छूट दी जा रही है।
 
reliance jio dhan dhana dhan offer

 अगर मैं प्राइम ग्राहक नहीं हूं, तो क्या करना होगा?
अगर आप प्राइम ग्राहक नहीं हैं तो भी जियो धना धन ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। बताया गया है कि जिन जियो ग्राहकों ने रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है या कोई पहली बार जियो सिम ले रहे हैं, तो उनके लिए 309 रुपये वाले पैक की कीमत 408 रुपये (99 रुपये जियो प्राइम मेंबरशिप वाले) होगी। और 509 रुपये वाले पैक के लिए 608 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। आपको अलग से 99 रुपये की रीचार्ज कराने की ज़रूरत नहीं है, बस इन पैक को चुनते वक्त 99 रुपये अतिरिक्त अपने आप जुड़ जाएगा।

अगर मैंने पहले से समर सरप्राइज़ ऑफर लिया है तब क्या करना होगा?
अगर आपने पहले ही समर सरप्राइज़ ऑफर ले लिया है, तो आपको नए जियो धन धना धन ऑफर को लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप पहले ही तीन महीने के लिए मुफ्त सेवाओं का फायदा उठा रहे हैं।

मेरी डेटा रीचार्ज साइकिल क्या है?
यह रीचार्ज 28 दिनों की साइकिल के हिसाब से तीन महीने के लिए एक्टिव होगा। इसका मतलब है कि आप मुफ्त इंटरनेट एक्सेस, अनलिमिटेड एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 84 दिनों तक जियो ऐप्स की सभी सुविधाएं ले पाएंगे।

समर सरप्राइज़ ऑफर और जियो धन धना धन ऑफर एक दूसरे से कितने अलग हैं?
पहली नज़र में यही कहा जाएगा कि समर सरप्राइज़ ऑफर और जियो धन धना धन ऑफर में बहुत अंतर नहीं है। कीमत में 10 रुपये के आसपास का अंतर है। इसके अलावा समर सरप्राइज़ ऑफर में हर दिन डेटा इस्तेमाल की सीमा हटाने के लिए महंगे रीचार्ज पैक के विकल्प दिए गए थे। लेकिन धन धना धन ऑफर में ग्राहकों के पास सिर्फ दो रीचार्ज पैक उपलब्ध हैं।

क्या मुझे अभी भी समर सरप्राइज़ ऑफर का फ़ायदा मिल सकता है?
नहीं, अब नहीं मिल सकता। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( ट्राई ) के आदेश के बाद जियो समर सरप्राइज़ ऑफर को वापस ले लिया गया। ट्राई के मुताबक, यह ऑफर ट्राई के नियमों  का पालन नहीं करता। हालांकि, जिन लोगों ने जियो समर सरप्राइज़ ऑफर ले लिया है, वे अब भी 30 जून तक इस ऑफर का फायदा ले पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »